लड़की में है भगवान शंकर का रूप, रोज रात में गले में…

UP के कानपुर जिले के एक गांव में उस वक्‍त हड़कंप मच गया। जब एक लड़की को ग्रामीणों ने भगवान शंकर का अवतार मान लिया। लोग लाइन लगाकर लड़की की पूजा करने लगे। यह घटनाक्रम पूरे तीन घंटे तक चला।

लड़की में है भगवान शंकर का रूप, रोज रात में गले में...

 
खबरों के मुताबिक कानपुर के नजदीक पतारा ब्लॉक के अरखैया गांव में अजीबोगरीब घटना घटी। यहां पर एक ग्रामीण श्रवण कुमार के घर लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
 
बताते हैं कि श्रवण की बेटी खुशबू के ऊपर दैवीय शक्‍ित है। बीते सोमवार को खुशबू जब घर के बाहर बरामदे में चादर ओढ़कर लेटी हुई थी। तभी उसकी चाची खुशबू को जगाने आ गईं। उन्‍होंने जैसे ही चादर हटाया वह हैरान रह गईं। दरअसल खुशबू के गले में सांप लिपटा हुआ था और खुशबू बेसुध पड़ी हुई थी। 
 
लोगों मानने लगे देवीय शक्‍ित: यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। सांप फन उठाकर गले से काफी देर तक लिपटा रहा। ग्रामीण भगवान शिव का रूप मानकर मनोकामना मांगने लगे।
 
कुछ लोग तो उसे नाग देवी कह कर पूजा करने लगे। किसी ने भी लड़की के गले से सांप हटाने की कोशिश नहीं की। सभी उसको देवीय शक्‍ित मानकर पूजा करने में जुटे रहे। बाद में सांप करीब तीन घंटे बाद खुद ही गले से निकलकर चला गया। उसके बाद लड़की को होश आया।
 
बेटी पर है भगवान् शिव का आशीर्वाद: खुशबू के पिता के मुताबिक सोमवार का दिन था भगवान शिव का यह आशीर्वाद था जो बेटी के गले में तीन घंटे तक सांप लिपटा रहा और कोई नुकसान नही पहुचाया। उन्होंने कहा कि बेटी पर भगवान शंकर और नाग देवी की छाया है।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com