Big News: लता मंगेशकर से उनके घर मिलने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, जानिए क्यों?

मुम्बई: भारतीय जनता पार्टी ने 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। संपर्क फार समर्थन अभियान के तहत पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को मुंबई में सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर के घर जाकर उनसे मुलाकात की। अमित शाह ने उन्हें मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां गिनवाईं।


इस अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए उनका समर्थन मांगा है। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। चुनावों में समर्थन के लिए पार्टी अध्यक्ष जानी-मानि हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं। उनसे मुलाकात करने के बाद मशहूर गायिक लता मंगेशकर ने एक ट्वीट भी किया।

उन्होंने लिखा कि आज हमारे लिए बड़ी खुशी का दिन था। बीजेपी के माननीय अध्यक्ष अमित शाह जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री माननीय देवेंद्र फडणवीस जी और कुछ वरिष्ठ नेता हमारे घर पधारे थे। सबसे मिलके और बातें करके बहुत अच्छा लगा। संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत 29 मई से हुई थी। इसका उद्देश्य जाने माने लोगों तक पार्टी की पहुंच बनाना है।

अभियान के तहत अमित शाह ने सबसे पहले गुरुग्राम में थलसेना के पूर्व प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग से मुलाकात की। इस अभियान में पार्टी अध्यक्ष के अलावा मोदी सरकार के मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री भी मशहूर हस्तियों से मुलाकात कर रहे हैं।

इससे पहले अमित शाह ने मुंबई में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और अद्योगपति रतन टाटा से मुलाकात की थी। अमित शाह सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए इस पहल के तहत 50 लोगों से मिलेंगे। जबकि अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपलब्धियों के बारे में बताने और जागरुक करने के लिए कम से कम 10 लोगों से मिलेंगे।अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बॉलिवुड अभिनेता संजय दत्त से मुलाकात की थी। उन्होंने अभिनेता से इस अभियान के तहत समर्थन मांगा था।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com