लापता पीडब्लूडी कर्मी का शव मर्चूरी में मिला

लापता पीडब्लूडी कर्मी का शव मर्चूरी में मिला

लखनऊ , 20 अक्टूबर । विकासनगर इलाके में रहने वाले एक पीडब्लूडी कर्मचारी का शव लावारिस हालत में मर्चूरी में मिला। कर्मचारी की पत्नी ने पति की हत्या की आशंका जतायी है। वह बीते 1 अक्टूबर से लापता था। इस संबंध में विकासनगगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज थी। विकासनगर के सेक्टर एन-1 निवासी संजय सिंह फैजाबाद में पीडब्लूडी विभाग में क्लर्क के पद पर तैनात थे। वह बीते एक अक्टूबर को घर से दफ्तर के लिए निकले थे। इसके बाद वह लापता हो गये। इस संबंध में उनकी पत्नी सुषमा सिंह ने बीते 3 अक्टूबर को विकासनगर थाने में पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। सुषमा सिंह ने अधिकारियों पर पति को प्रताडि़त करने का भी आरोप लगाया था। संजय सिंह की गुमशुदगी दर्ज होने के बाद विकासनगर पुलिस फैजाबाद उनके दफ्तर भी गयी थी। पुलिस को वहां से इस बात का पता चला कि संजय सिंह ने डाक के माध्यम से नेपाल जाने के लिए एक पत्र भेजा था। इसके बाद संजय दफ्तर नहीं आये। वहीं विकासनगर पुलिस भी खामोश बैठ गयी। बीते 16 अक्टूबर को सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा इलाके में सड़क के किनारे संजय सिंह का शव लावारिस हालत में पड़ा मिला। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को संजय सिंह के एक परिचित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। मर्चूरी में रखे हुए संजय सिंह के शव को देख उन्होंने शव कीे फोटो खींचा और जानकारी संजय की पत्नी सुषमा को दी। खबर पाकर सुषमा भी मच्र्यूरी पहुंच गयीं। उन्होंंने वहां रखे शव की शिनाख्त अपने पति संजय के रूप में की। सुषमा सिंह ने बताया कि पति के पास मौजूद नैनो कार व अन्य सामान गायब हैं। उन्होंने पति की हत्या की आशंका जतायी है। इस बारे मेें एसओ विकासनगर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा और फिर उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। संजय सिंह की पत्नी सुषमा सिंह का आरोप है कि उनके पति को काफी दिनों से एक अधिकारी प्रताडि़त कर रहे थे। संजय सिंह अधिकारी की इस प्रताडऩ से काफी परेशान थे। संजय सिंह ने पत्नी से अपनी जान का खतरा होने की बात भी कही थी। इस बारे में एसओ विकासनगर का कहना है कि फैजाबाद में छानबीन के दौरान इस बात का पता चला है कि संजय सिंह के खिलाफ विभागीय जांच चल रही थी।

 
 
 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com