लोगों से भरी कैंटर नहर में गिरी, 14 की मौत, 28 घायल!

एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जनपद में एक दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी,जबकि 28 लोग घायल हो गये। थना जलेसर क्षेत्र में गांव सरायनीम के पास बारातियों से भरी कैंटर नहर में पलट गई। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई। बारात सकरौली से आगरा की ओर लौट रही थी। मरने वाले सभी लोग आगरा के शमसाबाद के निवासी थे।

इस घटना में 28 लोग घायल हैं। सभी को आगरा भेज दिया गया है। मौके पर डीएम व एसएसपी पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव कुंडौन नगरिया निवासी प्रेम सिंह की बेटी कल्पना की शादी एटा के सकरौली थाना के नगला लालपुर में राममिलन से तय हुई है। गुरुवार की रात प्रेम सिंह तिलक समारोह के लिए नगला लालपुर पहुंचे थे। रात में समारोह के बाद लौटते समय अनियंत्रित कैंटर रेलिंग तोड़ता हुआ रजवाहे में जा गिरा।

कैंटर में 36 लोग सवार थे। मृतक कुंडौन नगरिया के ही रहने वाले थे। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों में पुलिस के रवैये के प्रति गहरा आक्रोश है। इसके चलते उन्होंने जाम लगा दिया। मौके पर डीएम अमित किशोर व एसएसपी पहुंच चुके हैं। वे उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद डायल 100 की गाड़ी आई लेकिन उसमें सवार पुलिसवाले गांववालों को दिशा निर्देश ही देते रहे।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि पुलिसकर्मी हादसे वाले स्थान पर सेल्फी भी ले रहे थे। घटना के करीब दो घंटे बाद पुलिस की गाड़ी आई। तब तक स्थानीय ग्रामीण राहत और बचाव कार्य पूरा कर चुके थे।? हादसे में मारने गये लोगों की पहचान पद्म सिंह, प्रशांत, मुकेश, लव कुमार, गिरंद सिंह,ओमवीर, शैतान सिंह, जय प्रकाश, कालीचरन, चरन सिंह, प्रवेंद्र सभी के रूप में हुई है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com