वर्ल्ड कप जीत के बाद सिर्फ इस महिला क्रिकेटर को पृथ्वी शॉ ने Twitter पर दिया सम्मान

वर्ल्ड कप जीत के बाद सिर्फ इस महिला क्रिकेटर को पृथ्वी शॉ ने Twitter पर दिया सम्मान

पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया को सोशल मीडिया पर चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं। क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गज और मशहूर हस्तियां पृथ्वी की पूरी ब्रिगेड को बधाईयां दे रही हैं। हालांकि पृथ्वी शॉ ने अब तक सिर्फ एक ही क्रिकेटर के ट्वीट पर सम्मानजक प्रतिक्रिया दी है।वर्ल्ड कप जीत के बाद सिर्फ इस महिला क्रिकेटर को पृथ्वी शॉ ने Twitter पर दिया सम्मानयह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना हैं। दरअसल स्मृति मंधाना ने टीम इंडिया की इस विशाल जीत पर बधाई देते हुए कप्तान पृथ्वी शॉ को ट्विटर पर टैग किया था। इस ट्वीट में मंधाना ने पृथ्वी और टीम के बाकी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की थी, जिसके बाद पृथ्वी शॉ ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया।
क्रिकेट में दो अलग-अलग टीमों मुंबई और महाराष्ट्र के खिलाड़ियों के लिए यह एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी है। इससे पहले पृथ्वी ने सिर्फ अपनी फ्रैंचाइजी या प्रोफेशनल कमिटमेंट से जुड़े ट्वीट को ही रिट्वीट किया था।

बता दें कि टीम इंडिया की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 129 गेंदों पर 135 रन बनाए थे। यह अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है, जिसकी बदौलत टीम इंडिया ने अफ्रीकी टीम पर 178 रन से बड़ी जीत दर्ज की।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com