विजय हजारे ट्रॉफीः ईशान किशन ने तोड़ा धोनी के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड

विजय हजारे ट्रॉफीः ईशान किशन ने तोड़ा धोनी के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड

झारखंड के कप्तान और विकेटकीपर ईशान किशन ने सोमवार को विजय हजारे वन-डे क्रिकेट ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ 7 छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया। धोनी ने 2016-17 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे। विजय हजारे ट्रॉफीः ईशान किशन ने तोड़ा धोनी के एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्डकिशन ने इस मैच में 93 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम जीतने में कामयाब नहीं रही। टॉस जीतकर सौराष्ट्र ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 329 रन बनाए। सौराष्ट्र की ओर से रवींद्र जडेजा ने 116 गेंदों में सात चौके और 4 छक्कों की मदद से 113 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत सौराष्ट्र ने 48.2 ओवर में 333 रन बनाए।

धोनी से पहले सौरव तिवारी तोड़ चुके हैं धोनी का रिकॉर्ड

बता दें कि धोनी का यह रिकॉर्ड झारखंड के ही सौरव तिवारी पहले ही तोड़ चुके हैं। तिवारी ने 2016-17 में सौरव तिवारी ने हैदराबाद के खिलाफ एक ही पारी में 7 छक्के लगाए थे। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com