विधायक से बहस करना पड़ा भारी, छह टोल कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

महाराष्ट्र में एक टोल प्लाजा के छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टोल कर्मचारियों पर आरोप है कि ये कांग्रेस विधायक की कार को टोल शुल्क चुकाए बिना वहां से नहीं जाने दे रहे थे और कार चालक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। घटना बुधवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट की है ठाणे के पद्घा टोल प्लाजा (Padgha toll plaza, Thane) की है जब कांग्रेस विधायक हीरामन खोसकर ( Congress MLA Hiraman Khoskar) मुंबई से नासिक लौट रहे थे, बता दें कि खोसकर नासिक में इगतपुरी सीट (Igatpuri seat in Nashik) का प्रतिनिधित्व करते हैं।

घटना के बाद, विधायक के कार चालक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है, जिसके आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 143 (गैरकानूनी विधानसभा) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने) के तहत छह टोल बूथ के कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पद्घा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि अबतक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विधायक खोसकर ने आरोप लगाया कि जब उनकी कार टोल प्लाजा पर पहुंची, तो कुछ बूथ कर्मचारियों ने वाहन रोक दिया। उनके ड्राइवर ने उन्हें सूचित किया कि विधायक कार में बैठे हुए हैं और कार पर विधायक का स्टिकर भी था। लेकिन, टोल बूथ के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके आईडी कार्ड की मांग की और इसे दिखाए जाने से पहले, उन्होंने ड्राइवर के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उसके साथ मारपीट भी की।

टोल कर्मचारियों का कहना था कि हम विधायक को नहीं पहचानते और पहले टोल शुल्‍क का भुगतान करें तभी कार को आगे जानें देंगे। कुछ समय तक बहस के बाद उनके वाहन को वहां से जाने दिया गया। विधायक खोसकर ने इस मामले में टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि “अगर हमारे साथ इनका व्‍यवहार ऐसा है, तो अंदाज लगाया जा सकता है कि वे आम आदमी के साथ कैसा व्यवहार करेंगे।”

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com