विराट है 12वीं पास तो अनुष्का रही है टॉपर, जानिए क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां कितनी है पढ़ी-लिखी

विराट है 12वीं पास तो अनुष्का रही है टॉपर, जानिए क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां कितनी है पढ़ी-लिखी

आज के जीवन में पढाई का बहुत महत्व है ये बात तो सब जानते ही हैं लेकिन खेल खेल में भी दुनिया जीती जा सकती है इसका उदाहरण हमारे देश के काफी क्रिकेटर्स है। क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी की शैक्षिक योग्यता का कोई खास महत्व नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज क्रिकेट के मैदान पर तूफानी प्रदर्शन करने वाले कई क्रिकेटर तो ऐसे हैं जो सिर्फ दसवीं तक ही पढ़े हैं। हालांकि टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो काफी पढ़े-लिखे हैं तो वहीं कई ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने क्रिकेट के आगे पढ़ाई को किनारे कर दिया। आज हम आपको कुछ प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर्स और उनकी वाइफ की पढ़ाई के बारे में बता रहे हैं।विराट है 12वीं पास तो अनुष्का रही है टॉपर, जानिए क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियां कितनी है पढ़ी-लिखी

सचिन तेंदुलकर – अंजलि :

सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक महान बल्लेबाज जिसने पूरी दुनिया में नाम कमाया और देश को पहचान दिलाई है। सचिन तेंदुलकर ने महज 14 साल की कम उम्र से ही खेलना शुरू कर दिया था। सिर्फ 14 साल की आयु में ही मुंबई की रणजी टीम में शामिल होने वाले वो पहले खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर की पढ़ाई के बारे में सुनोगे तो आप हैरान हो जाएंगे। सचिन का मन पढाई में बिल्कुल भी नहीं लगता था उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी यहीं कारण है कि सचिन की पढ़ाई केवल 9वीं क्लास तक ही हो पाई है। क्रिकेट की वजह से उन्हें ज्यादा पढ़ाई का मौका भी नहीं मिल सका। इंडिया-पाकिस्तान सीरीज के कारण उन्हें 10th के एग्जाम तक देने का मौका नहीं मिल पाया था। जबकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की वाइफ अंजलि पेशे से डॉक्टर हैं। यहाँ तक कि वे मुंबई के जे.जे. हॉस्पिटल में जॉब भी कर चुकी हैं।

हरभजन सिंह – गीता बसरा :

हरभजन सिंह इंडियन क्रिकेट टीम के एक बहुत ही पापुलर प्लेयर है शायद ही कोई ऐसा इंडियन क्रिकेट प्रेमी होगा जिसने हरभजन सिंह का नाम ना सुना होगा। इंडियन क्रिकेट टीम के सीनियर स्पिनर हरभजन सिंह ने एजुकेशन के मामले में हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई की है और अब पंजाब पुलिस में DSP की पोस्ट पर है वहीं उनकी पत्नी गीता बसरा ने एक्टिंग में कोर्स किया है और उन्होंने सात फिल्में भी की है लेकिन अब वह एक्टिंग से दूर हैं।

युवराज सिंह – हेजल कीच :

अपने बल्ले से चौके-छक्कों की बौछार करने वाले क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी सिर्फ 10वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वो क्रिकेट में व्यस्त हो गए जिसकी वजह से उन्हें आगे की पढ़ाई का मौका ही नहीं मिला। पढ़ाई की जंग में भले ही युवी पीछे रह गए हों लेकिन उन्होंने कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जंग जीती और आज वे कैंसर पीड़ितों को भी इस बीमारी से उबारने का काम कर रहे हैं। युवराज सिंह की पत्नी की बात की जाए तो उनकी पत्नी हेजल इंग्लैंड रिटर्न हैं। एक बात तो साफ है कि 10वीं पास लड़के को भी विदेशी वाइफ मिल सकती है बशर्ते लड़के में युवी जैसी काबिलियत होनी चाहिए।

विराट कोहली – अनुष्का शर्मा :

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के एक जाने माने खिलाडी है। अपने खेल के कारण कुछ ही समय में ये सबके चहिते हो गए है। हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हुई है। अगर बात करें विराट और अनुष्का की एजुकेशन की तो उन की एजुकेशन में भी काफी अन्तर है।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी पढ़ाई का ज्यादा वक्त नहीं मिल पाया इसलिए उन्होंने सिर्फ 12वीं तक ही पढाई की है। उन्होंने दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से 12वीं की है। जबकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आर्मी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है और माउंट कारमेल कॉलेज से उन्होंने आर्ट में डिग्री हासिल की है। वह कॉलेज टॉपर भी रह चुकी हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com