शनिवार आपके ल‌िए कितना भाग्यशाली रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

आज भीष्माष्टमी व दुर्गाष्टमी है। दिशाशूल : शनिवार को वैसे पूर्व दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। पर आज मेष राशि के चन्द्रमा का वास पूर्व दिशा की यात्रा में सम्मुख होगा। सम्मुख चंद्रमा यात्रा में लाभदायक व शुभप्रद माना गया है। चन्द्रमा: चंद्रमा रात्रि 12.16 तक मेष राशि में, इसके बाद वृष राशि में रहेगा। ग्रह राशि-नक्षत्र परिवर्तन: नेपच्यून आज सायं 6.38 पर शतभिषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश करेगा। राहुकाल: प्रात: 9.00 से प्रात: 10.30 तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारंभ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

शनिवार आपके ल‌िए कितना भाग्यशाली रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफलमेष

आज का दिन परिवार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आलस त्यागें और अपना उद्देश्य पूरा करने में जी जान लगा दें। निजी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

वृषभ

 सतर्क रहें हर किसी की बातों में आना बंद करें। अपनों के द्वारा धोखा मिलने से मन दुखी होगा। वाहन सुख मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे।

मिथुन

परिवार के कार्यों में व्यय वृद्धि होगी। संतान के कार्य चिंता व तनाव बढ़ा सकते है। जीवनसाथी को अस्वस्थता रहेगी। कार्यसिद्धि से पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आस पड़ोसियों से सम्बन्ध सुधरेंगे।

कर्क

आप की मेहनत और सही मार्गदर्शन मिलने से सफल होंगे। मेहमानों की आवाजाही से दिनचर्या में बदलाव होगा। मन प्रसन्न  रहेगा। परिवार से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शत्रु भय रहेगा।

सिंह

लंबित कार्य पूरे होंगे। स्वर्ण आभूषणों की प्राप्ति सम्भव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शरीर कष्ट बना रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या

सही समय पर सही निर्णय लेना आप के हित में रहेगा। संतान के कटु वाकयो से दुखी होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। कलह से बचें। झंझटों में न पड़ें।

तुला

कारोबार विस्तार के लिये बैंक से कर्ज लेना पड़ सकता है। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हंै। गुम हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी मनोनुकूल रहेंगी। शरीर कष्ट संभव है।

वृश्चिक

माता पिता द्वारा आप के  किये कार्यों की अवहेलना होगी। कोर्ट व कचहरी में प्रतिकूलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।  कार्यक्षेत्र में नई योजना बनेगी। व्यवसाय कारोबार लाभप्रद रहेगा। विदेश जानें के योग है।

धनु

धर्म लाभ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी।  वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। धर्म-कर्म में आर्थिक योगदान देगे। निर्माण कार्य की बाधा दूर होकर लाभ होगा।

मकर

आजीविका के नए संसाधन स्थापित होंगे। सन्तान के किये कार्यों से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती हैं। किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आकर्षित होंगे। अपरिचितों पर विश्वास हानि पहुंचाएगा।

कुम्भ

आप के इष्ट बल को मजबूत करें। मेहनत  करें दूसरों पर विश्वास न करें। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

मीन

सामाजिक आयोजनों में भागदौड़ रहेगी। बहनों के साथ संबंध बिगाड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को  सफलता की चिंता रहेगी। भाइयो से सम्बन्ध  सुधरेंगे। धार्मिक आयोजनों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी।

पं श्यामनारायण व्यास, पंचांगकर्ता, उज्जैन

 
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com