राशिफल: आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव?

शनिवार के राशिफल में जानिए, क्या कहते हैं आज आपके सितारे।

rashifal2
मेष :- बातें कम काम ज्यादा करें। आपके अकडू रवैये से सहकर्मी आपको नजरअंदाज करेंगे। नौकरी में बदलाव चाह रहे हैं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। 

वृष :-पारिवारिक दृष्टि से दिन व्यस्ततम रहेगा। कार्यभार बढ़ने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम प्रसंग में अड़चन आ सकती है।

मिथुन :- दूसरों की बराबरी करने के चक्कर में अपना नुकसान कर लेंगे। दांपत्य सुख में कमी आएगी। मौज मस्ती में समय नष्ट न करें, करियर के प्रति समझदार हो जाये। खर्चों में कमी करने का प्रयत्न करें।

कर्क :-अपने नए संबंधों के प्रति सतर्क रहना होगा। कार्यस्थल पर अधीनस्थों के मध्य आपका महत्व कम होगा। घर-परिवार की परेशानी से दुःख होगा। संत दर्शन सम्भव हैं। झूठ बोलने से बचें।

सिंह :- यात्रा हो सकती है। पारिवारिक मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। आज व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा।

कन्या :- निजी जीवन में इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद रिश्तेदारों से भेंट होगी। आपकी मेहनत से व्यापार अच्छा चलेगा। भौतिक सुख के साधन में रूचि बढ़ेगी। आलस अधिक रहेगा।

तुला :- आपकी मेहनत के बावजूद काम नही होंगे। मानसिक तनाव रहेगा। अपने काम करने के तरीको को बदलें। आय से अधिक व्यय नहीं करें। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। खान-पान में सावधानी रखें।

वृश्चिक :-दिन की शुरुआत में कार्य की अधिकता रहेगी। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। कार्यस्थल पर स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

धनु:- भाइयों का स्नेह मिलेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से क्रोध बढ़ेगा। आज गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे।

मकर:- अपने कार्य से खुश नहीं हैं। जीवन में बदलाव लाना चाहते हैं। कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। कर्ज की चिंता कम होगी। अपने काम से काम रखें। यात्रा हो सकती है।

कुंभ :-आज कार्यस्थल पर नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। निजी जीवन में आपसी संबंधों को महत्व दें। दोस्तों की आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। कमर से सम्बंधित पीड़ा रहेगी।

मीन :- आज विरोधी आपका काम बिगाड़ने का प्रयत्न करेंगे। संचय की बात बनेगी। कार्यक्षेत्र में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है। विदेश जाने के प्रस्ताव आ सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com