शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार...

शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार…

कल यानी 4 दिसंबर को करीब पौने पांच बजे बॉलीवुड के लेजेंड शशि कपूर का निधन हो गया। इस खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शशि कपूर के साथ ‘शर्मीली’, ‘कभी कभी’, ‘काला पत्‍थर’, ‘शान’, ‘त्रिशूल’ और ‘दूसरा आदमी’ जैसी फिल्में करने वाली राखी ने खबर सुनी तो वो हैरान रह गईं।शशि कपूर के निधन की खबर सुन बेहाल हुई उनकी को स्टार...

राजकीय सम्मान के साथ हो रहा है शशि कपूर का अंतिम संस्कार, रो पड़े सितारे

राखी इस हालत में नहीं थीं कि वो कुछ बोल पाएं। स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम से बात करने के दौरान राखी ने कहा, ‘मुझे इस खबर के बारे में पता है लेकिन मैं अभी बोलने की हालत में नहीं हूं। मैं बोलूंगी लेकिन अभी नहीं।’वेबसाइट ने फोन पर उनसे बात की। बात करते हुए राखी रोती जा रही थीं। बता दें कि शशि कपूर का निधन अंबानी हॉस्पिटल में हुआ। वो 79 साल के थे। आज 12 बजे शशि कपूर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1938 में जन्मे शशि कपूर के तीन बच्चे करण कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर हैं। ये शशि कपूर की आखिरी तस्वीर है। जिसमें पूरा कपूर खानदान साथ है। ऋषि कपूर दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राजमा चावल’ की शूटिंग कर रहे थे।
 

जैसे ही उन्हें अपने चाचा शशि कपूर के निधन की खबर मिली उन्होंने शूटिंग रोक दी और मुंबई के लिए निकल पड़े। रात में बॉलीवुड का हर बड़ा स्टार शशि कपूर के घर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा था। 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com