शादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आई भारती, दिया कुछ ऐसा बयान...

शादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आई भारती, दिया कुछ ऐसा बयान…

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कॉमेडेयन क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी लोगों को खूब भा रही है। बॉलीवुड हो या आम लोग अक्सर देखा गया है कि शादी के बाद सरनेम बदल जाता है। हाल ही में ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी के बाद क्रिकेटर रोहित शर्मा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि अपना सरनेम मत बदलना।  शादी के बाद पहली बार कैमरे के सामने आई भारती, दिया कुछ ऐसा बयान...

एआर रहमान के शो के दौरान फैंस ने जताई नाराजगी, जानिए कैसा क्यों…

हाल ही में जब भारती सिंह से इस मामले पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया, ‘मैंने अपना सरनेम नहीं बदला है बस यह भारती सिंह लिंबाचिया हो गया है। मैं अपना सरनेम नहीं हटाऊंगी और हर्ष को भी कोई दिक्कत नहीं है।  

भारती कहती हैं कि हर्ष तो इतना कूल है कि बोलता है कि सरनेम लगाना है तो लगा, नहीं लगाना है तो मत लगा। सरनेम बदलने से ऐसा कुछ नहीं होता कि शादी नहीं हुई या कुछ बदल गया। ये क्या है कि जिन्होंने इतने साल पाला-पोसा, उनका सरनेम छोड़कर जो अभी मिले, उनका सरनेम लगा लें।

 आपको बता दें कि भारती और हर्ष 3 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों की शादी गोवा में हुई पारंपरिक रीति-रिवाजों से हुई। शादी के जोड़े में भारती काफी सुंदर लग रही थीं। इस शादी में दोनों के कुछ खास दोस्‍त भी शरीक हुए थे।
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com