झारखंड में दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक शादी में शराब पीकर पत्नी के नाचने से नाराज पति ने 40 वर्षीय धनमुनि किस्कू की जमकर पिटाई कर दी।झारखंड में दुमका मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धमना गांव में एक शादी में शराब पीकर पत्नी के नाचने से नाराज पति ने 40 वर्षीय धनमुनि किस्कू की जमकर पिटाई कर दी।  उसे दो दिनों तक बिना भोजन-पानी के घर में कैद रखा। बुधवार की सुबह इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति चंद्रा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया।  जानकारी के अनुसार गांव में रविवार को बरात आई हुई थी। पति के मना करने के बाद भी धनमुनि ने पहले जमकर शराब पी और फिर शादी में शामिल होने के लिए घर से निकल गई।  देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो चंद्रा उसे तलाशते हुए शादी घर पहुंच गया। वहां पर नशे की हालत में पत्नी गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ नाच रही थी। गुस्साए पति ने सभी लोगों के बीच में ही लात-घूंसे से धनमुनि की पिटाई कर दी।  घर आने के बाद पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दो दिनों तक उसे न तो पानी दिया और न खाना। चोट और भूख की वजह से बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।  गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

उसे दो दिनों तक बिना भोजन-पानी के घर में कैद रखा। बुधवार की सुबह इलाज के अभाव में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति चंद्रा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार गांव में रविवार को बरात आई हुई थी। पति के मना करने के बाद भी धनमुनि ने पहले जमकर शराब पी और फिर शादी में शामिल होने के लिए घर से निकल गई।

देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो चंद्रा उसे तलाशते हुए शादी घर पहुंच गया। वहां पर नशे की हालत में पत्नी गांव के कुछ अन्य लोगों के साथ नाच रही थी। गुस्साए पति ने सभी लोगों के बीच में ही लात-घूंसे से धनमुनि की पिटाई कर दी।

घर आने के बाद पति ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दो दिनों तक उसे न तो पानी दिया और न खाना। चोट और भूख की वजह से बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।

गांव के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।