शिकागो में गोलीबारी पांच लोगों की हत्या, हमलावर को भी मारा गया गिराया गया

शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर की बाहरी सीमा पर औद्योगिक क्षेत्र में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर पांच लोगों की हत्या कर दी जबकि कई पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया है।


गोलीबारी इलिनॉय के अरोरा स्थित एक बड़ी विनिर्माण इकाई में दोपहर करीब एक बजकर 28 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद हमलावर को मार गिराया गया। माना जा रहा है हमलावर एक कर्मचारी था जिसकी पहचान 45 वर्षीय गैरी मार्टिन के तौर पर हुई है। अरोरा पुलिस प्रमुख क्रिस्टन जिमन ने बताया कि पांच पुलिस अधिकारियों को गोली लगी थी।

दो को हवाई मार्ग से शिकागो के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जिमन ने पांच लोगों के मरने की पुष्टि करते हुए एक संवाददाता सम्मेलन में कहा अधिकारियों को गोली लगने से घायल हुए अन्य लोग परिसर के भीतर मिले। पुलिस ने अधिकारियों की हालत या पीडि़तों पहचान के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि उन्हें गोलीबारी के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

लेकिन चश्मदीदों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बंदूकधारी एक असंतुष्ट कर्मचारी था। वाइट हाउस ने बताया कि राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। वहीं ट्रंप ने ट्वीट किया इलिनॉय के अरोरा में कानून एजेंसियों ने बेहतरीन काम किया। पीडि़तों और उनके परिवार वालों को मेरी संवेदनाएं। अमेरिका आपके साथ है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com