राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी, किसे मिलेगा लाभ

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा। 

राशिफल: जाने आज किस पर कृपा करेंगी मां लक्ष्मी, किसे मिलेगा लाभ

मेष:- आप अपने फैसलों पर कायम रहें। आपकी कार्यशैली में परिवर्तन लाएं। शारीरिक पीड़ा रह सकती है। अचानक हानि हो सकती है। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि शुभ रहेगा।

वृषभ:- संतान की उन्नति होगी। व्यवसाय में लाभ होगा। भयकारक वातावरण रहेगा। हानि से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शत्रु शांत रहेंगे। धनागम होगा। यात्रा हो सकती है।

मिथुन:- पुराने निवेश से लाभ होगा। मकान-दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है। निवेशादि शुभ रहेगा। संतान की चिंता रहेगी। चिंता व तनाव रहेंगे।

कर्क:- आप सोचते बहुत हैं पर करते कुछ नहीं। सही समय का इन्तजार करें। जल्दबाजी में गलत निर्णय न लें। तनाव व चिंता सभव हैं। फालतू खर्च बढ़ेंगे। हानि की आशंका है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।

सिंह:- आपमें बहुत काबिलियत है पर आप आलस के कारण पीछे हैं। कलह से बचें। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। कार्यसिद्धि होगी।

कन्या:- विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। मामा परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। सभी ओर से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला:- वाहन सुख मिलेगा। विरोधी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अज्ञात भय सताएगा। हानि से बचें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक:- कई दिनों से जो काम रुके हुए थे, उनकी रूपरेखा बनेगी। आजीविका के लिए परेशान रहेंगे। वाहन-मशीनरी-अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें।

धनु:- थोड़ा समय परिवार को भी दें। कामकाज तो जीवन भर चलते रहेंगे। संतान के साथ समय बीतेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे।

मकर:- नए दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। व्यापार में की गई साझेदारी लाभदायक रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। आय के साधन बढ़ेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

कुम्भ:- अनजाने में हुई गलती का मलाल रहेगा। क्रोध की अधिकता से घर का माहौल खराब हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। निवेशादि लाभ देंगे।

मीन:- समय पर आर्थिक मदद मिलने से कार्य पूरे होंगे। माता-पिता से मनमुटाव की स्थिति निर्मित हो सकती है। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी में निर्णय ले रहे हैं। वाहन सुख सम्भव है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com