राशिफल: आज है देव उठनी एकादशी, किसकी चमकेगी किस्मत

शुक्रवार के राशिफल में जानिए, कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।

राशिफल: आज है देव उठनी एकादशी, किसकी चमकेगी किस्मत

मेष:- पारिवारिक मांगलिक कार्यों के प्रति अपने निर्णय से नाखुश रहेंगे। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ हो सकता है। स्थायी संपत्ति प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्य की व्यस्तता रहेगी।

वृष:- अपने प्रयासों से मनचाही नौकरी प्राप्त कर लेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। कार्यस्थल पर काम के प्रति निष्क्रियता के कारण नौकरी छोडऩा पड़ सकती है।

मिथुन:- आज व्यापार अच्छा चलेगा। मनोबल की अधिकता के कारण नए काम हाथ लगेंगे। अजनबी व्यक्ति का विश्वास न करें। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। परिजनों से बोलचाल में कटुता न आने दें।
कर्क:- आज कार्यक्षेत्र में वृद्धि के योग बन रहे हैं। प्रभावी व्यक्तित्व होने के कारण राजनीति में संबंध व परिचय क्षेत्र बढ़ेगा। परिवार से आर्थिक सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्मेदारी की ओर विशेष ध्यान दें।

सिंह:- किसी के दबाव में आकर कार्य करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यापार में वृद्धि होने के कारण काम आपकी योजनाओं के अनुसार होंगे। पूंजी निवेश लाभदायी रहेगा। प्रेम प्रसंग में सफल रहेंगे।

कन्या:- आपके व्यवहार से परिजन नाराज रहेंगे। मेहमानों का आगमन कार्यों को बाधित कर सकता है। नवीन अनुबंध व समझौतों के कारण आपके लाभ में वृद्धि होगी। परिवार की समस्या रहेगी।

तुला:- दूसरों पर आश्रित न रहें। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में सम्मान प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति क्रय करने में जल्दी न करें।

वृश्चिक:- कार्यस्थल पर वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। मानसिक द्वंद्व के कारण आपकी निर्णय क्षमता में कमी आएगी। किसी भी कार्य में प्रमाद हानिकारक होगा। वाहन सुख मिलेगा।

धनु:- किसी के निर्णय से आपके काम बिगड़ सकते हैं। परिवार की समस्या के प्रति निर्णय लेने में दुविधा होगी। आर्थिक तंगी से कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक माहौल गर्मा सकता है।

धनु:- किसी के निर्णय से आपके काम बिगड़ सकते हैं। परिवार की समस्या के प्रति निर्णय लेने में दुविधा होगी। आर्थिक तंगी से कार्य की गति प्रभावित हो सकती है। पारिवारिक माहौल गर्मा सकता है।

मकर:- नौकरी में सहकर्मी आपकी कार्यशैली से प्रभावित होंगे। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। रुके कार्य में सफलता मिलेगी। पूंजी निवेश में लाभ होगा। अपनी कार्ययोजना पर अमल करना जरूरी है।

कुंभ:- दिन की सार्थकता समझें, आलस त्याग कर काम पर ध्यान दें। विशेष लाभ व उन्नतिकारक योगों के टल सकते हैं। अनुकूल परिणाम के लिए सक्रियता आवश्यक है। जरूरी कार्यों के लिए ऋण लेना पड़ सकता है।

मीन:- दूसरों की निंदा न करें। आप की छोटी मानसिकता के कारण लोग आपसे दूरियां बना लेंगे। व्यापार-व्यवसाय में शुभ अवसर प्राप्त हो सकेंगे। लाभ होने की संभावना बन रही है। आने वाले धन में विलंब होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com