राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

शुक्रवार के राशिफल में जानिए आज क्या कहते हैं आपके सितारे।

राशिफल: जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन?

मेष : लंबे समय से रुकी व्यापारिक नई योजनाएं क्रियान्वित होंगी। आर्थिक लाभ होगा। भौतिक सुख सुविधा पर बड़े खर्च सम्भव है। व्यक्तिगत समस्या हल होगी।

वृष :- आपके व्यवहार के कारण कार्य क्षेत्र में बाधाएं आ सकती हैं। आमदनी के अनुरूप ही व्यय करें। कार्य योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पाएंगे। अपने विवेक से काम करें, दुसरो पर आश्रित रहना छोड़ दे।

मिथुन :- संतान की उन्नति से प्रसन्नता होगी। निजी जीवन में वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में अवरोध आ सकते है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होंगे।

कर्क:- आपका काम करने का तरीका बदले। कुछ नया करें। पुराने मित्रों, रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। जवाबदारी के कार्य ठीक से नहीं हो पाएंगे।

सिंह :- आज कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रकट करने का अवसर मिलेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कन्या :-कार्य सिद्धि से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में परिश्रम का पूरा फल नहीं मिलेगा। आमदनी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग बन रहे है। परिश्रम अधिक होगा।

तुला :-आपकी सूझबूझ से व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा। राजनीति में महत्वपूर्ण व्यक्तियों के संपर्क में आएंगे। कार्यस्थल पर आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। पारिवारिक जीवन में तनाव रहेगा।

वृश्चिक:-आप किसी भी चीज को करने के पूर्व उसके हानि लाभ के बारे में भी सोचें। बिना सचे कार्य नहीं करें। व्यापार में आशानुरूप लाभ होने की संभावना हैं। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें।

धनु:- आपकी मेहनत से सुख-संपन्नता के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। समाज जन संतान की योग्यता, कुशलता से प्रभावित होंगे। परिवार में आपके निर्णय को स्वीकार किया जाएगा।

मकर :- आर्थिक मामलों में आपका निर्णय सही रहेगा। पिता से व्यवहार कमजोर रहेगा, वैचारिक मतभेद के कारण परिवार में क्लेश होगा। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। नौकरी में अनुभवों का लाभ मिलेगा।

कुंभ:-कार्यस्थल पर सहयोगी वातावरण बना रहेगा। कारोबार में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।

मीन :- प्रतियोगी परीक्षा में यश, सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर रुके कार्य पूरे होने के योग हैं। आपके सभी काम अनुकूलता से होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आय से अधिक व्यय होंगे।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com