सपा विधायक का फर्जी पॉर्न वीडियो हुआ वाट्सएप पर वायरल

सपा विधायक का फर्जी पॉर्न वीडियो हुआ वाट्सएप पर वायरलसपा विधायक का फर्जी पॉर्न वीडियो हुआ वाट्सएप पर वायरल । सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री को बदनाम करने की साजिश रची गई। वाट्सएप ग्रुप पर बुधवार को सपा विधायक का फर्जी पोर्न वीडियो वायरल कर दिया गया। पूरे शहर में यह वीडियो दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। जानकारी मिलते ही सपाईयों में रोष व्याप्त हो गया। वाट्सएप पर आगरा भाजपा मीडिया के नाम से बने ग्रुप से तमाम भाजपा नेता जुड़े हैं।


ग्रुप में बुधवार सुबह 9.27 बजे एक सदस्य ने 16.27 मिनट का पोर्न वीडियो अपलोड कर दिया। इसे देखकर कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो वीडियो डालने वाले ने वीडियो को बाह से सपा विधायक अरिदमन सिंह का बताकर सनसनी फैला दी।

सपा मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा और अन्य सपा नेता एसएसपी से मिले और तहरीर दी। इसमें आरोप लगाया है कि सपा विधायक अरिदमन सिंह से जोड़ते हुए भाजपा के ग्रुप पर पोर्न वीडियो डाला गया है। यह उनका चरित्र धूमिल करने की साजिश है। इसमें अश्लील शब्दों का इस्तेमाल भी किया है। उक्त वीडियो बाह में करीब दो माह पहले से वायरल हो रहा है।

एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि पोर्न वीडियो वाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने वाले शख्स के खिलाफ आइपीसी और आइटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com