सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाये सावधान

नई दिल्ली: सर्दियों की दस्तक के साथ ही लोगों ने ठंडे पानी को छोड़कर गर्म पानी से नहाना शुरु कर दिया है। यदि आप भी गर्म पानी से नहाना शुरू कर चुके हैं तो थोड़ा सावधान हो जाइए।

सर्दियों में गर्म पानी से नहाते हैं तो हो जाये सावधान
 
क्योंकि गर्म पानी से नहाना हार्मफुल भी हो सकता है। भोपाल के डर्मेटोलॉजिस्ट अपूर्व जैन के अनुसार, गर्म पानी से नहाने की आदत स्किन और बाल, दोनों के लिए बहुत हार्मफुल हो सकती है। इसलिए हमेशा गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।  

इन अंगों को छूने से मचल कर बाहों में आ जाती है लड़कियां

सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। अब सुबह ठंडे पानी से नहाने में हल्की ठंड लगने लगी है। चूंकि हमसे से ज्यादातर लोगों को ऑफिस या कॉलेज के लिए सुबह जल्दी नहाकर काम पर निकलना होता है ऐसे में ठंड से बचने के लिए हम में से बहुत से लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं। कुछ लोग सुबह में ठंडे पानी से नहाना ही पसंद करते हैं।
 
लेकिन अब सवाल यह है कि हेल्दी रहने के लिए ठंडा या गर्म पानी कौन सा बेहतर होगा? आयुर्वेद के अनुसार, कुछ लोगों को ठंडे से पानी से नहाना लाभदायक होता है तो कुछ लोगों को ठंडे पानी से। जिसका कारण है हमारे शरीर की अलग-अलग प्रकृति यानी तासीर।
 
खासकर अगर किसी कोई बीमारी खासतौर से पाचनतंत्र से संबंधित बीमारी हो तो उसे ठंडे पानी या नॉर्मल पाली से नहाना बेहतर होता है। वहीं अगर किसी को सांस की बीमारी, गठिया आदि की बीमारी हो उसे गुनगुने पानी से नहाना बेहतर हो सकता है।
 
गर्म पान से नहाने के कई फायदे बताए गए हैं। खासतौर से शरीर की सफाई के लिए गर्म पानी काफी उपयोगी होता है लेकिन यह भी कहा गया है कि गर्म पानी आंखों और बालों के लिए नुकसान देह साबित हो सकता है। इसलिए हर किसी को कोशिश होनी चाहिए कि वह अपने शरीर के तापमान से कम तापमान वाले पानी से स्नान करे।
 
गुनगुने या गर्म पानी और ठंडा पानी दोनों के ही कुछ फायदे बताए गए हैं। आपके लिए किस पानी से नहाना बेहतर रहेगा यह आप अपनी सेहत, सुविधा अनुसार अपना सकते हैं।
गर्म पानी से नहाने के फायदे-
गर्म पानी आपके शरीर को साफ रखता है। इससे कई तरह के बैक्टीरिया भी नष्ट हो जाते हैं।
गर्म पानी से नहाने से सर्दी जुकाम में लाभ होता है। खासतौर से भाप लेने से बंद नाक और गले की खरास में राहत मिलती है।
गर्म पानी से नहाने से मसल्स के दर्द, घुटनों के दर्द में राहत मिलती है।
 
ठंडे पानी से नहाने के फायदे-
ठंडे पानी से नहाना एक बेहतर सुबह की शुरुआत है। इससे हमारी सुस्ती दूर होती है और दिन में जम्हाई नहीं आती।
ठंडे पानी से नहाने से तनाव कम होता है। कहा जाता है कि ठंडे पानी से नहाने से शरीर से नॉर एड्रेनालीन और बेटा एंडोर्फिन नामक केमिकल का रिसाव होता है जो इंसान को ताजगी महसूस कराता है। 

क्या आप भी हैं हील्स पहनने की शौकीन तो इन बातों का रखें ध्यान

ठंडे पानी से नहाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर होती है।
एक अध्ययन में कहा गया कि ठंडे पानी से नहाने से नर्वसिस्टम मजूबूत होता है और इंसान की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
ठंडे पानी से नहाने से फेफड़ों को तंदरुस्त रखने में भी मदद करता है।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com