हिंदू हो या मुसलमान! 4 बीवियां और 40 बच्चों की बात करने वाले बढ़ा रहे हैं आबादी

नई दिल्ली। यूपी में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने देश की बढ़ती जनसंख्या के लिए एक धर्म विशेष को जिम्मेदार ठहराया है।

भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने फिर विवादित बयान

अभी:अभी: हुआ बड़ा फैसला मोदी नहीं जेटली या राजनाथ बनने वाले हैं PM

मेरठ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए साक्षी महाराज ने कहा है कि देश में जनसंख्या के कारण समस्याएं खड़ी हो रही हैं। उसके लिए हिंदू जिम्मेदार नहीं है, जिम्मेदार वो हैं जो चार बीवियों और 40 बच्चों की बात करते हैं।

साक्षी महाराज ने कहा कि माताओं का सम्मान होना चाहिए, फिर चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान। साथ ही उन्होंने चार शादी की इजाजत और तीन तलाक को लेकर भी जमकर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा है कि तीन तलाक को समाप्त करने का समय आ गया है।

सभी के लिए समान कानून बनाने का समय आ गया है। साक्षी महाराज यही नहीं रुके। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने राम मंदिर के मुद्दे को भी उछालने की कोशिश की। हालांकि, इस बार राम मंदिर को भाजपा की जगह साधु संतों का मुद्दा करार दिया।

बड़ी खुशखबरी: बेरोजगारी भत्ता युवाओं को घर बैठे ही 90-90 हजार देगी सरकार…

साक्षी महाराज के इस बयान पर सियासत भी गर्म हो गई है। वहीं भाजपा नेता जफर इस्लाम ने साक्षा महाराज का बचाव किया है। हालांकि, भाजपा ने उनके बयान से पल्ला झाड़ लिया है।

उधर, सपा नेता वुक्कल नबाव ने साक्षी महाराज के बयान को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि वो ऐसे बयान देते रहते हैं। वहीं, बीएसपी के एनएच खान ने कहा है कि भाजपा हमेशा चुनाव के समय ऐसी बात करते हैं। हमेशा भड़काने की बात करती है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com