साप्ताहिक राशिफल: जाने क्या कहते हैं आपके सितारे?

कैसा रहेगा आपके लिए यह सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल।

साप्ताहिक राशिफल: जाने क्या कहते हैं आपके सितारे?मेष
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह न्यायालयीय प्रकरण को पक्ष में रखेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। नई कार्य योजना सफलताओं को दोहराने का प्रयास करेगी। व्यापारियों के लिए खड़ी फसल के सौदे मुहूर्त के हिसाब से लाभकारी साबित होंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक सफलता प्राप्त होगी।
 
शुभ रंग : केसरिया, फिरोजी
शुभ अंक : 1, 6 दिशा : आग्नेय, दक्षिण
अनुकूल सलाह : परिस्थितियों को अनुकूल बनाकर जिद को छोड़ें, लाभ मिलेगा।

वृष

सहयोगियों का साथ मिलेगा। खास विषयों पर चर्चा होगी। निवेश की नीतियां बनेंगी। अच्छे प्रस्ताव हाथ में आएंगे। व्यापारियों के लिए खदान से संबंधित व्यवसाय में दीर्घ लाभ की स्थिति बनेगी। निवेश का मन होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को यांत्रिकी एवं उड्डयन के क्षेत्र में विदेश के अवसर प्राप्त हो सकते हंै।

शुभ रंग : सफेद, नीला

शुभ अंक : 2, 9 दिशा :  नैऋत्य, पश्चिम

अनुकूल सलाह : क्षेत्रीय आधार पर अपनी पकड़ को मजबूत बनाते हुए लाभ लें।

मिथुन

पदोन्नति प्राप्त होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्य में अनन्य प्रणालियों का प्रयोग करेंगे। सफलता के लिहाज से यह सप्ताह लाभकारी है। व्यापारियों को प्लास्टिक, योजनागत प्रस्तावों में आर्थिक लाभ का निर्धारित होगा। महिला तथा छात्रवर्ग को बाहरी स्त्रोत प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के योग हंै।

शुभ रंग : नींबू पीला, गुलाबी

शुभ अंक : 6, 7  दिशा : वायव्य, ईशान 

अनुकूल सलाह : नीतियों का प्रबंधकीय लाभ योजना की सफलता देगा।

कर्क  

नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। संबंधित कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त सकारात्मक प्रयोग का लाभ अर्जित करेंगे। नया करने का प्रभाव विभागीय सफलता देगा। व्यापारियों के लिए लकड़ी, बीज, फसल आदि से संबंधित क्षेत्रों में निवेश का बेहतर योग है। महिला, छात्रवर्ग को आयुर्वेदिक चिकित्सा में राज्य स्तरीय पद के योग हैं।

शुभ रंग :  लाल, काला

शुभ अंक : 5, 6  दिशा : पूर्व, आग्नेय   

अनुकूल सलाह : व्यवहार में शालीनता को प्रथम स्थान देवें, वर्चस्व बढ़ेगा।

सिंह

बाजार की स्थितियां आपके पक्ष में होंगी। निवेश की गई पूंजी से लाभ मिलने का योग है। अधिकारियों के माध्यम से पुराना भूमि से संबंधित मसला हल हो सकता है, प्रयास करें। व्यापारियों के लिए दूध, दही, घी से संबंधित क्षेत्र में लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को प्राचीन प्राक् विद्या व रहस्यों से संबंधित क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग :  जामुनिया, पीला

शुभ अंक : 8, 9  दिशा : मध्य पश्चिम, उत्तर 

अनुकूल सलाह : विधिवत कार्य योजना का समय पर लाभ मिल सकता है।

कन्या

निरंतर अनुकूलता लाभ देगी। आर्थिक मामले मध्यस्थता के द्वारा सुलझेंगे। नए कार्य क्षेत्र के लिये थोड़ी प्रतीक्षा करना आवश्यक है। सप्ताह के बाद योग प्रबल होंगे। व्यापारियों के लिए अभिकरण, बिचौलिए, पारंपरिक व्यवसाय से संबंधित क्षेत्र लाभ देंगे। महिला तथा छात्रवर्ग को विश्वविद्यालय स्तर पर उच्च पद प्राप्त होगा।

शुभ रंग :  तोतापरी हरा, सफेद 

शुभ अंक : 4, 8 दिशा : मध्य पूर्व, दक्षिण 

अनुकूल सलाह : प्रस्तावों को बखूबी समझकर नई योजना में आगे बढ़ें।

तुला

शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। क्रांतिकारी विचारों से ओत-प्रोत रहेंगे। आर्थिक लाभ व सफलता मिलने पर परिवार में विशेष माहौल रहेगा। समय का लाभ उठाएं। व्यापारियों के लिए सांस्कृतिक पैटर्न से जुड़ी वस्तुओं का व्यवसायिक लाभ अच्छा मिल सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रशासनिक पदोन्नति का योग बढ़ रहा है।

शुभ रंग : अंगूरी हरा, सिंदूरिया

शुभ अंक : 5, 9 दिशा : मध्य उत्तर, ईशान 

अनुकूल सलाह : नई-नई प्रणालियों के माध्यम से आधुनिकता का लाभ लेवें।

वृश्चिक 

विभागीय समस्याओं का समाधान करेंगे। मित्रों का व्यवहार प्रभावित कर सकता है। वाणी को नियंत्रण में रखते हुए आगे बढ़ें। व्यापारियों के लिए भूमि, उत्खनन, रत्न, वयवसाय आदि में श्रेष्ठ लाभ का योग है। निवेश तथा सफलता के लिए योजनागत बढ़ें। महिला तथा छात्रवर्ग को कम्प्यूटर साइंस में पदोन्नति का योग।

शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 2, 5 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : जागरूकता डूबते व्यवसाय को रोक सकती है, ध्यान दें।

धनु

लोगों का सहयोग मिलेगा। ख्याति बढ़ेगी। पुराने रोग दूर होंगे। स्वयं को प्रसन्न रखते हुए ऊर्जावान अनुभव करेंगे। दैवीय शक्ति का अनुभव करते हुए विश्वस्त रहेंगे। व्यापारियों के लिए संबंधित कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी का क्रम लाभ देगा। महिला तथा छात्रवर्ग को कुटीर उद्योग से संबंधित राजकीय सहायता प्राप्त होगी।

शुभ रंग : हल्का गुलाबी, नीला

शुभ अंक : 6, 7 दिशा :  नैऋत्य, मध्यपश्चिम

अनुकूल सलाह : ऊर्जा का सही उपयोग करते हुए सफलता व लाभ को साधें।

मकर

मंगलवार से विशेष परिवर्तन होगा। कार्य क्षेत्र बढ़ेगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को तिलहन से संबंधित फसलों पर अधिक लाभ मिल सकता है। साथ ही विशेष क्षेत्र में तकनीकी योजना का लाभ हासिल कर सकते हंै। महिला तथा छात्रवर्ग को आईटी सेक्टर में सेवा के अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग :  मेहंदी हरा, स्लेटी

शुभ अंक : 1, 4 दिशा : मध्य पूर्व, आग्नेय

अनुकूल सलाह : बाजार की नीतियों के अनुसार निवेश बेहतर विकल्प है। 

कुंभ 

कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े लोगों को स्थान परिवर्तन करना होगा। नई सेवाओं में भाग्य की आजमाइश लाभ दे सकती है। स्वयं के माध्यम से दूसरों के लिए भी प्रयास करेंगे। व्यापारियों के लिए कच्चे तेल का सौदा, रासायनिक खाद, कोल क्षेत्र से संबंधित व्यवसाय में लाभ। महिला तथा छात्रवर्ग को निगम प्रशासन में अवसर।

शुभ रंग : बैंगनी, सफेद

शुभ अंक :  6, 9 दिशा : मध्यपश्चिम, उत्तर

अनुकूल सलाह : स्वयं को ऊर्जावान बनाकर निवेश का लाभ प्राप्त करें।

मीन

मित्र तथा सहयोगियों का साथ रहेगा। कार्य तथा व्यवसाय में परिवर्तन करने का मन होगा। कानूनी समस्या का समाधान भी इस सप्ताह संभव है। समय का लाभ लेंं। व्यापारियों के लिए कागज, पुस्तक, धार्मिक वस्तुएं आदि से जुड़े क्षेत्र में लाभ का योग है। महिला तथा छात्रवर्ग को लौह उद्योग प्रणाली में अवसर मिलेंगे।

शुभ रंग : अनारी लाल, समुद्री हरा 

शुभ अंक :  3, 8 दिशा :  उत्तर, पश्चिम

अनुकूल सलाह : कार्य योजनाओं को साकार रूप प्रदान करते हुए लाभ लें।

 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com