सावधान! किसी भी समय धोखा दे सकती हैं ऐसी स्त्रियां

सावधान! किसी भी समय धोखा दे सकती हैं ऐसी स्त्रियां

लड़की को समझना
बहुत मुश्किल है किसी लड़की के दिमाग को पढ़ना। कहा जाता है जब लड़कियों को बनाने वाला स्वयं ईश्वर ही उन्हें समझ नहीं पाया तो उसके बनाए हुए हम इंसानों की क्या मजाल। यह बात जितनी अतिश्योक्ति लगती है यकीन मानिए उतनी है नहीं। वाकई किसी लड़की को समझना, उसके दिल और दिमाग को पढ़ना एक बहुत ही मुश्किल काम है, जिसे साधना हर किसी के बस की बात नहीं।

सावधान! किसी भी समय धोखा दे सकती हैं ऐसी स्त्रियांस्त्री की भावनाएं
स्त्री चाहे कोई भी हो, उसके भीतर की भावनाएं इतनी मजबूत और आवेग लिए होती हैं कि अगर वह किसी से प्रेम करती है तो भी टूटकर करती है और अगर दुश्मनी पर उतर जाए तो उससे बच पाना भी आसान नहीं है।

महत्व ना देना
आमतौर पर महिलाएं बहुत जल्दी किसी के नजदीक चली जाती हैं, बहुत जल्दी अपनी भावनाएं किसी के साथ जोड़ लेती हैं। लेकिन अगर कभी ऐसा ना हो पाया तो भले ही आप उनके पति हों या प्रेमी, वह आपको महत्व देना बड़ी ही आसानी से बंद कर सकती हैं।

पुरुष और महिला
पुरुष का मन सुंदर और आकर्षक स्त्री को देखकर चंचल हो जाता है, इसी का फायदा कुछ महिलाएं उठा भी लेती हैं। वे उनसे अपने दिल को तो नहीं जोड़ पातीं लेकिन हां, उनका फायदा उठाना अच्छी तरह सीख जाती हैं। प्यार करने और किसी का फायदा उठाने में बहुत बड़ा फर्क है। 

मुश्किल के समय याद करना
आपकी गर्लफ्रेंड आपको आधी रात को कॉल करे और कहे कि उसे आपकी मदद चाहिए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है आप उनसे प्यार करते हैं तो किसी भी हाल में वहां पहुंचेंगे ही। लेकिन आप उन्हें रात क्या दिन के समय भी अपनी प्रॉब्लम बताएं और कहें कि आपको उनकी जरूरत है तो वह या तो बिजी होने का बहाना कर देंगी या अपनी ही कोई मजबूरी बना देंगी ताकि आप तक ना पहुंचना पड़े।

शॉपिंग करवा दो
वैसे तो उन्हें आपकी याद नहीं आती, लेकिन जब उन्हें कोई और कंपनी ना मिल रही हो और घूमने या मूवी का मन करे या शॉपिंग ही करनी हो तो वह आपको ही याद करती हैं। अब कोई डेडिकेटेड गर्लफ्रेंड तो ऐसा नहीं करती।

टॉपिक चेंज करना
आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी आपसे हमेशा यही चाहती है कि आप उनकी बात को ध्यान से सुनें, उसे समझे और अपनी राय दें। लेकिन अगर कभी आपको ऐसी जरूरत पड़ती है तो वे या तो बिजी हो जाती हैं या फिर टॉपिक ही चेंज कर देती हैं।

पार्टी में मस्त
वे पार्टीज में तो आपको साथ ले जाती हैं, क्योंकि उनके साथ जाने वाला कोई और नहीं होता। लेकिन वहां जाते ही अपने दोस्तों के बीच आपको भूल जाती हैं और खुद एंजॉय़ करने लगती है। इस वजह से आपको बार-बार असहज महसूस करना पड़ता है.

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com