सासंद साक्षी महाराज ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को आतंकी संगठन से जोड़ा, जानिए क्या कहा

उन्नाव: भाजपा के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर अजीबो-गरीब बयान दिया है। उन्होंने घोषणापत्र को आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद के द्वारा तैयार किया गया करार दिया है।


बता दें कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में देशद्रोह तथा आफ्सपा जैसे संवेदनशील मुद्दों को शामिल किया है। बीजेपी ने उन्नाव से साक्षी महाराज पर फिर से भरोसा जताया है। शनिवार को नामांकन करने के बाद साक्षी महाराज ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणापत्र को आतंकवादियों की मदद से तैयार किया गया करार दिया।

उन्होंने कहा ऐसा लग रहा है कि जैसे कांग्रेस का घोषणापत्र जैश ए मोहम्मद ने तैयार किया है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने इसी सप्ताह मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया है। कांग्रेस ने देशद्रोह तथा आफ्सपा जैसे संवेदनशील मुद्दों को शामिल किया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र हम निभाएंगे में कहा गया है कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो देशद्रोह के अपराध को परिभाषित करने वाली भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए को खत्म किया जाएगा। घोषणापत्र में लिखा गया है कि इस धारा का बहुत दुरुपयोग किया गया है। इसके अलावा घोषणापत्र में सशस्त्र बल विशेष अधिकार कानून की धारा को खत्म करने का वादा भी किया गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com