सीएम योगी की फ्लीट का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत

सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के समीप राबट्र्सगंज.मिर्जापुर मार्ग पर गुरुवार की दोपहर यूपी के सीएम की फ्लीट की स्कार्पियों के महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस हादसे में एक जवान की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। स्कार्पियो सवार जवान लखनऊ से ओडिशा में सूबे के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की ड्यूटी में जा रहे थे।


पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल के मुताबिक लखनऊ से मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी फ्लीट की छह गाडिय़ों का काफिला गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे ओडिशा के लिए निकला। दोपहर लगभग डेढ़ बजे करमा थाना के भरकवाह गांव के समीप मिर्जापुर.राबट्र्सगंज मार्ग पर पांचवें नंबर का फ्लीट वाहन महिला को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गया।

इससे वाहन में सवार चालक 35 वर्षीय संदीप कुमार राज्य सम्पत्ति विभाग, 38 वर्षीय प्रवीण कुमार सिंह कांस्टेबल, 43 वर्षीय राजेश तिवारी कांस्टेबल व 40 वर्षीय आशुतोष सिंह कंपनी कमांडर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची करमा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र करमा में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देख सभी को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक संदीप कुमार को मृत लाया घोषित कर दिया। अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल तथा एएसपी मुख्यालय ओपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। पुलिस ने चालक को शव को पीएम के लिए भेज दिया।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com