सुरक्षित नहीं है महिलाएं, विकास नगर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला की छीनी चेन

लखनऊ। राजधानी भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गई है। आएदिन यहां महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। विकास नगर में गुलाचीन मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने रविवार को एक महिला की चेन खींच ली।

महिला अपनी भतीजी के साथ डंडइया बाजार जा रही थी। पुलिस की कार्रवाई मौका मुआयना करने तक ही सीमित रही। विकासनगर एलडीए कालोनी में रहने वाली नम्रता सिंह अपनी भतीजी प्रिया के साथ रिक्शे से डंडइया जा रहीं थीं।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उनके साथ चलने लगे। एक युवक ने उनकी चेन छीन ली और भाग निकले। पीड़िता ने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग निकले।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com