सैफ और करीना ने काटा तैमूर का पहला बर्थडे केक, पार्टी में हुआ खूब धमाल...

सैफ और करीना ने काटा तैमूर का पहला बर्थडे केक, पार्टी में हुआ खूब धमाल…

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे तैमूर का फर्स्ट बर्थडे केक काटा। करिश्मा कपूर ने बर्थ-डे सलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। पार्टी में खूब धमाल किया। सैफ और करीना ने काटा तैमूर का पहला बर्थडे केक, पार्टी में हुआ खूब धमाल...

फिल्म ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’ पर बिल गेट्स ने किया चौंकाने वाला Tweet, हुआ Viral

तैमूर का जन्मदिन पटौदी स्थित इब्राहिम पैलेस में मनाया। सैफ ने तैमूर के हाथों से केक कटवाया। वहीं तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने तैमूर की ओर हाथ बढ़ाकर उसकी केक काटने में मदद की। वहीं नन्हे नवाब की नानी बबीता कपूर भी केक काटने के समय साथ थीं।  

केक काटने के बाद तैमूर अली खान केक से खेलते हुआ नजर आया। इस दौरान तैमूर ने नीली जींस और सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी, जबकि सैफ ने नीली जींस व महरून रंग की लाइनदार शर्ट के ऊपर क्रीम कलर की जैकेट पहनी हुई थी।  बता दें कि नन्हे नवाब का जन्मदिन मनाने के लिए खान और कपूर परिवार के लोग पहले से ही पहुंचे हुए थे। 

बुधवार को भी मेहमानों के आने का सिलसिला जारी था। तैमूर की दादी और सिने तारिका शर्मिला टैगोर अपनी सहेली जयंती के साथ बुधवार सुबह ही महल पहुंचीं। तैमूर की बुआ सब्बा अली खान, करण कपूर समेत सैफीना के मित्र महल में पहुंचे। 

सभी ने तैमूर को जन्मदिन की बधाई दी। जन्मदिन को खास बनाने के लिए पटौदी इब्राहिम पैलेस को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। केक शाम को ही काट दिया गया था जबकि पार्टी देर शाम शुरू हुई। आए मेहमानों ने पार्टी में खूब धमाल किया। हाल ही तैमूर के नाना शशी कपूर की मृत्यु हुई थी, इसी कारण जन्मदिन सादगी से मनाया गया। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com