सैमसंग ने मेगा इवेंट का किया ऐलान, Samsung Galaxy S21 FE होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स 

 नई दिल्ली, Samsung के अगले मेगा इवेंट का ऐलान हो गया है। Samsung की तरफ से 2022 की शुरुआत यानी 11 जनवरी को एक मेगा इवेंट होस्ट किया जाएगा। इसमें Samsung Galaxy S21 FE को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही Samsung के कई अन्य प्रोडक्ट को इस इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ट्वीटर पर Samsung Galaxy S21 के कई सारे रेंडर्स लीक हो गये हैं। हालांकि इवेंट डेट को लेकर Samsung की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है।

स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की बॉडी में aluminium-प्लास्टिक का उपयोग किया जाएगा। इसको IP68 की रेटिंग मिलेगी। इसका मतलब है कि यह डिवाइस कुछ मीटर तक पानी में भी काम करेगा। इसके अलावा हैंडसेट में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस फोन को कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

https://twitter.com/letsgodigitalNL/status/1452875485231427586?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1452875485231427586%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.jagran.com%2Ftechnology%2Ftech-news-samsung-unpacked-2022-event-held-on-11-january-to-be-launch-galaxy-s21-fe-and-many-more-here-are-full-details-22151218.html

कैमरा 

Samsung Galaxy S21 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका मेन सेंसर 12MP का होगा। जबकि इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 या Exynos 2100 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। वहीं, यह डिवाइस Android 11 बेस्ड वन यूआई 3.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी बैटरी 25 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

संभावित कीमत 

Samsung Galaxy S21 FE स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस की भारत में कीमत 50,000 रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com