राशिफल: किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ, किसके बनेंगे सभी शुभ का

सोमवार के राशिफल में जानिए, आज किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ, किसके बनेंगे सभी शुभ काम।

राशिफल: किस पर कृपा करेंगे भगवान भोलेनाथ, किसके बनेंगे सभी शुभ का

मेष-जरूरी कार्यों को पहले पूर्ण करें। अपनी कार्ययोजना में बदलाव लाएं। फिजूल सोचना बंद करें। भूमि भवन पर निवेश करने के लिए अभी समय शुभ है। नौकरी में आ रही परेशानी दूर होगी। आहार व्यवहार पर नियंत्रण रखें।

 

वृषभ-रुके काम सहज ही पूरे होंगे। आजीविका के नए स्त्रोत से लाभ होगा। जीवनशैली में आए परिवर्तन से खुश होंगे। नए मित्र बनेंगे। राजनीति में आने के योग हैं। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता होगी।

 

मिथुन-अपने कारोबार को समेटने में लगे रहेंगे। मन में किसी बात से दुखी हैं। आवास निवास के लिए उपयुक्त स्थान मिल सकता है। बहनों के व्यवहार से क्रोध बढ़ सकता है। केमिकल रसायन और दूध के व्यवसाय से जुड़े लोग भारी लाभ अर्जित करेंगे।

 

कर्क-समय उत्तम है। संपत्ति में निवेश करने के लिए समय श्रेष्ठ है। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। संतान सुख संभव है। परिजनों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। कर्ज संबंधित समस्या दूर होगी।

 

सिंह-मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। आत्मविश्वास की कमी के कारण फैसले लेने में अक्षम रहेंगे। पिता की बातों से मन को दुःख होगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत होगा।

 

कन्या-अपनी दिनचर्या को बदलें और चिन्ताओं से मुक्त रहें। अपने जीवन में अध्यात्म का प्रवेश करें। किसी के बहकावे में आकर अपनों से दूरियां बढ़ा लेंगे। विरोधियों से सतर्क रहें, नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 

तुला-कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आकस्मिक कोई बड़ा फैसला लेना होगा। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। संतान के किए कारनामों से दुखी रहेंगे।

 

वृश्चिक-पारिवारिक सुख मिलेगा। विदेश में व्यापार स्थापित हो सकता है। विवाह योग्य जातक खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। धार्मिक समारोह में शामिल हो सकते हैं।

 

धनु-रुक रुककर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।

 

मकर-समय रहते कार्यों को पूरा करें। काम की अधिकता रहेगी। व्यस्त रहें, मस्त रहें, व्यर्थ चिंता न करें। जो हुआ उसमें खुश रहें परमात्मा की इच्छा इसी में थी। धन लाभ संभव। भाइयों का साथ मिलेगा।

 

कुम्भ-मन अशांत रहेगा। दोपहर के बाद स्थिरता आएगी। संतान के प्रति सजग रहेंगे। पूंजी निवेश से लाभ होगा। भूमि भवन के अटके मामले आज भी पूरे नहीं हो पाएंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा

 

मीन-दिन की शुरुआत नए संकल्प के साथ होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। कार्य की बाधा दूर होगी। विवाद से बचें। व्यापार में बदलाव होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com