स्मृति इरानी के करीबी सुरेन्द्र सिंह की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद में पूर्व प्रधान बरौलिया सुरेंद्र सिंह की 25 मई को देर रात उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी वसीम को गुरुवार देर रात जामो में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

मुठभेड़ में वसीम के पैर में गोली लगने की बात बताई जा रही है। वसीम की गिरफ्तारी के साथ नामजद सभी आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी दया राम ने मुठभेड़ के बाद वसीम की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह हत्याकांड में नामजद सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार को जेल भेजा जा चुका है।

वसीम को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल वसीम को इलाज के लिए जामो सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। किसी को भी वसीम के पास जाने की अनुमति नहीं है।

अमेठी में शनिवार 25 मई देर रात स्मृति ईरानी के करीबी भाजपा नेता पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या कर गई थी। रविवार 26 मई की शाम दिवंगत पूर्व प्रधान के बड़े भाई नरेंद्र सिंह की तहरीर पर जामो पुलिस ने केस दर्ज किया था। जिसके तहत पुलिस ने वसीम, नसीम, गोलू सिंह, रामचंद्र बीडीसी, रामनाथ गुप्ता के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया। इनमें से अब तक सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com