हवाहवाई श्रीदेवी के जाने का खेल जगत को लगा 'सदमा', इस तरह दी श्रद्धांजलि

हवाहवाई श्रीदेवी के जाने का खेल जगत को लगा ‘सदमा’, इस तरह दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस और फैंस की चहेती श्रीदेवी का रविवार की सुबह हार्ट अटैक के कारण दुबई में निधन हो गया। 54 वर्षीया श्रीदेवी अपने परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई में थी। श्रीदेवी की जिस समय मौत हुई, उस समय उनके साथ पति बोनी कपूर और बेटी खुशी थी। हवाहवाई श्रीदेवी के जाने का खेल जगत को लगा 'सदमा', इस तरह दी श्रद्धांजलि

संजय कपूर ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘जी हां ये सच है कि श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रहीं। मैं अभी भारत आया हूं। मैं दुबई में ही था और अब वापस जा रहा हूं। श्रीदेवी ने शायद रात 11 से साढ़े 11 के बीच अंतिम सांस ली। मुझे इससे ज्यादा कोई जानकारी नहीं है।’

दो दशकों तक सिल्वर स्क्रीन पर चांदनी बिखेरनी वाली श्रीदेवी ने हाल ही में मॉम फिल्म में अहम रोल निभाया था। इससे पहले इंग्लिश विंग्लिश मूवी में कमबैक कर उन्होंने पर्दे पर जबरदस्त वापसी की थी। श्रीदेवी के साथ खुदा गवाह, मिस्टर इंडिया और चांदनी जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्मों के नाम भी जुड़े हैं।

इस खबर को जानकर खेल जगत सदमे में डूब गया है। कई पूर्व और सक्रिय खिलाड़ियों ने अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भेंट की।

आईए देखते हैं स्टार खिलाड़ियों ने श्रीदेवी को कैसे याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

WWE में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सिंह ब्रदर्स ने ट्वीट किया, (‘भारतीय सिनेमा की महानतम अदाकाराओं में से एक श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले। उनकी फ़िल्में हमारे बचपन का बड़ा हिस्सा रहीं।)

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस के जाने पर काफी दुख पहुंचा। उन्होंने ट्वीट किया, (‘हे भगवान, मेरी पसंदीदा श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले, प्रार्थनाएं और संवेदना उनके परिवार व फैंस को।)

टीम इंडिया के क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने ट्वीट किया, (‘इतने बड़े नुकसान के लिए मेरी संवेदना पूरे परिवार के साथ है। आपका योगदान भारतीय सिनेमा में सदाबहार रहेगा।)

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com