होली दहन 2017 स्पेशल: जानिए होलिका दहन का सही समय और पूजा विधि

भारत त्यौहारों का देश है, ये तो आप जानते ही हैं। कई तरह के त्यौहार यहाँ मनाये जाते हैं। उन्ही में से एक है होली जिसके बारे में हम बात कर रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं होली आने ही वाली है जिसे हम सब बड़े ही उल्लास और धूम धाम से मनाते हैं।

इस दिन होली की पूजा की जाती है और पूजा के बाद अगले दिन हम इसे रंग गुलाल से खेलते हैं। तो चलिए इस बार की होलिका दहन के बारे में आपको जानकारी दे दें जिससे पूजा का समय और पूजा करने की विधि आपको भी पता चल जाये।

होली खेलने के पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे हम होलिका दीपक और छोटी होली भी कहते हैं। ये होलिका दहन प्रदोष काल में शुरू होता है जब भद्रा खत्म होता है।

माना जाता है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नही किये जाते हैं। इसी के साथ होली दहन का एक शुभ समय होना बहुत आवश्यक होता है। तो होलिका दहन का सही समय बता देते हैं।

कहा जाता है कि किसी और त्यौहार को अगर मुहूर्त में नही करो तो उससे सिर्फ आपको पूजा का फल नही मिलेगा। लेकिन अगर आप होलिका दहन को मुहूर्त पर नही करते हैं तो वो आपके लिए अशुभ हो सकता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार होलिका दहन के दिन सभी लोग दहन से पहले पूजा करते हैं उसके बाद होलिका दहन किया जाता है। इस दिन हम बुराई को जला कर अच्छाई का उल्लास मनाते हैं।

ये तो आप सभी जानते हैं कि इस साल होली 13 मार्च 2017 को मनाई जाएगी। इसके पहले आपको बता दे, वहीँ होलिका दहन 12 मार्च 2017 को किया जायेगा। बता दे कि होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 12 मार्च 2017 को शाम 06:23 से रात 08:23 तक रहेगा। इस बिच का समय रहेगा 1 घंटा 59 मिनट्स। वहीं भद्रा पंचा सुबह 04:11 से 05:23 और भद्रा मुखा सुबह 05:23 से 07:23 तक रहेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com