01 मार्च 2018, गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बहुत ही शुभ...

01 मार्च 2018, गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बहुत ही शुभ…

मेष (Aries): संतानों के विषय में आपको चिंता सताएगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिजनों के प्रति कम ध्यान दे पाएंगे। हानिकर विचार, वर्तनी और आयोजन से दूर रहिएगा। उदर के रोग से तकलीफ की आशंका है। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।01 मार्च 2018, गुरुवार का राशिफल: इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बहुत ही शुभ...वृष (Taurus): आज आपको कार्य करने में दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का पूरा सहयोग मिलेगा। कार्य का फल भी आपको अपेक्षानुसार मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभदायी समाचार प्राप्त होंगे। अभ्यास में विद्यार्थियों की रुचि रहेगी। सरकारी क्षेत्र में लाभ होगा। 

मिथुन (Gemini): नई परियोजना का प्रारंभ करने के लिए आज दिन शुभ है। सरकार की ओर से लाभ होने की भी संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन हो सकता है। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी। 

कर्क (Cancer): शारीरिक और मानसिकरूप से आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। मन में दुःख और असंतोष की भावना रह सकती है। आंखो में पीड़ा होने की आशंका है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल लगेगा। धन अधिक खर्च होगा।

सिंह (Leo): आज आत्मविश्वास की मात्रा आपमें अधिक रहेगी। किसी भी कार्य को करने के लिए निर्णय जल्दी में लेंगे। पिता और बडों से लाभ होगा। सामाजिकरूप से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। सेहत का ध्यान रखिएगा। 

कन्या (Virgo): आज आपके अहं को कोई चोट न पहुंचाए एवं आपका किसी से झगड़ा न हो जाए इसका ध्यान रखें। शारीरिक रूप से शिथिलता और मानसिकरूप से चिंता बनी रह सकती है। धन का आकस्मिक व्यय हो सकता है। 

तुला (Libra): आज का दिन शुभफलदायी होगा। विविध क्षेत्रों में हुए लाभ से आपको प्रसन्नता होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा और उनके पीछे खर्च भी हो सकता है। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी होगा। व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे। आपका हर कार्य आज सफलतापूर्वक संपन्न होगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

धनु (Sagittarius): आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधाएं आ सकती हैं। भाग्य साथ नहीं दे रहा ऐसा प्रतीत होगा। 

मकर (Capricorn): आज अचानक धन खर्च होने का योग है। यह खर्च स्वास्थ्य के कारण से भी हो सकता है। व्यावहारिक और सामाजिक कारणों से व्यय की संभावना है। खान-पान में ध्यान रखिएगा। क्रोध तथा नकारात्मक विचारो पर संयम रखिएगा। 

कुंभ (Aquarius): प्रणय के लिए आज अनुकूल दिन है। आज का हर कार्य आप दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे। अच्छा भोजन और नए वस्त्र परिधान प्राप्त करने के प्रसंग उपस्थित होंगे। साझेदारी से लाभ होगा। वाहनसुख मिलेगा। 

मीन (Pisces): आज का दिन आपके लिए शुभफलदायी है। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com