02 जनवरी 2018 का राशिफल: आज इन राशि वालों के जिंदगी में आ सकता है अहम मोड़....

02 जनवरी 2018 का राशिफल: आज इन राशि वालों के जिंदगी में आ सकता है अहम मोड़….

मेष(Aries): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की अस्थिरता आपको उलझनपूर्ण परिस्थिति में डालेगी। नौकरी-व्यवसाय के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त वातावरण रहेगा जिससे बाहर आने का प्रयत्न कामयाब साबित होगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे छोटी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी। बौद्धिक तथा लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। महत्त्वपूर्ण निर्णय न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं।02 जनवरी 2018 का राशिफल: आज इन राशि वालों के जिंदगी में आ सकता है अहम मोड़....वृषभ(Taurus): दुविधा ठोस निर्णय लेने से रोकेगी। हाथ में आए हुए अवसर गवां सकते हैं। लेखक, कारीगर, कलाकारों को अपने कौशल प्रदर्शन का अवसर मिलेगा। आपकी वाक्पटुता आपका कार्य संपन्न करेगी और दूसरे को मोहित करेगी। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा न होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। 

मिथुन(Gemini): आज का दिन लाभदायक साबित होने की आशा रख सकते हैं। सुबह से ताजगी और प्रसन्नता का अनुभव होगा। मित्रों तथा सगे-सम्बंधियों के साथ मिलकर उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। आर्थिक लाभ मिलने के साथ-साथ कहीं से गिफ्ट प्राप्त होने से आप अधिक खुश होंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं। सभी के साथ मिलकर आनंददायक प्रवास का आयोजन की संभावना है। 

कर्क(Cancer): शरीर और मन में बेचैनी तथा अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिजनों के साथ मनमुटाव का प्रसंग बनने से मन में उदासी बढ़ेगी। माताजी का स्वास्थ्य चिंता का कारण बनेगा। धन खर्च बढ़ेगा। गलतफहमी या वाद-विवाद से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। 

सिंह(Leo): गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपको विविध लाभ मिलने की संभावना है। ऐसे समय में मन का ढ़िलापन आपको लाभ से वंचित न कर दे, इसका ध्यान रखना पड़ेगा। मित्र-मंडली एवं स्त्री वर्ग और बुजुर्गों से लाभ होगा। नौकरी-व्यवसाय में पदोन्नति और आय वृद्धि का योग है। दांपत्यजीवन में जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता अनुभव करेंगे। पुत्र तथा पत्नी से लाभ होगा। 

कन्या(Virgo): नए कार्य शुरू करने के लिए निर्मित योजनाओं को अमल में लाने का आज उत्तम समय है। व्यापार में लाभ होगा। बकाया वसूली के पैसे वसूल किये जा सकेंगे। नौकरी पेशावालों की पदोन्नति की संभावनाएं हैं। पिता की तरफ से लाभ होगा। परिवार में आनंद- उत्साह का वातावरण रहेगा। गृहस्थजीवन में मेल-जोल रहेगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। 

तुला(Libra): लंबी दूरी की यात्रा या धार्मिक स्थान का भ्रमण कर सकते हैं। संतान और स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। नौकरी पेशावालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सहकर्मियों से सहयोग का अभाव रहेगा। विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में गहरे न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। धन खर्च होगा। 

वृश्चिक(Scorpio): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन बिना किसी उथल-पुथल के सावधानीपूर्वक व्यतीत करना पड़ेगा। नया काम शुरू न करें। क्रोधावेश और अनैतिक आचरण आपको कठिनाई में डाल सकते हैं। समय से भोजन नहीं मिलेगा। दुर्घटना से बचें। इष्टदेव का नाम स्मरण लाभकारी रहेगा। 

धनु(Sagittarius): बौद्धिक, तार्किक, विचार-विनिमय और लेखन कार्य के लिए शुभ दिन है। मनोरंजन, प्रवास, मित्रों के साथ मिलन-मुलाकात, सुंदर भोजन और वस्त्र परिधान, विपरीत लिंगीय पात्रों के साथ निकटता आज के दिन को आनंदित और रोमांचित बनाएगा। साझेदारी में लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ सम्बंधों में धनिष्ठता रहेगी। सार्वजनिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मकर(Capricorn): गणेशजी की कृपा से आपके व्यापार-धंधे का विकास होगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन होने से पैसे की लेन-देन में सरलता रहेगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। कार्यकर्ता तथा अधीनस्थ लोगों से सहयोग मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब होंगे। कानूनी गुत्थियों से सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। 

कुंभ(Aquarius): आज आप संतानों और अपने स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंतित रहेंगे। अपच, पेट-दर्द से परेशान होंगे। विचारों में तेजी से परिवर्तन मानसिक स्थिरता में खलल पहुंचाएगी। आज नए कार्यों का आरंभ न करना हितकर है। यात्रा प्रवास में कठिनाइयां आ सकती हैं। 

मीन(Pisces): शारीरिक-मानसिक भय रहेगा। कुटुंबीजनों के साथ वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। अनचाही घटनाओं से आपके उत्साह में कमी आएगी। अनिद्रा से परेशान हो सकते हैं। धन और कीर्ति की हानि ना हो ध्यान रखें। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com