07 फरवरी 2018 का राशिफल: आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रह सकता है भाग्यशाली

07 फरवरी 2018 का राशिफल: आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रह सकता है भाग्यशाली

मेष राशि – आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आलस्य की अधिकता रहेगी। यात्रा की संभावना है। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।07 फरवरी 2018 का राशिफल: आज का दिन इन 4 राशि वालों के लिए रह सकता है भाग्यशाली

वृषभ राशि – मान-सम्‍मान में वृद्धि होगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। सामान्य रूप से शारीरिक मानसिक ताजगी के साथ आज के सभी कार्य करेंगे। महिला मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। वैदिक पूजा पाठ और यज्ञ द्वारा कैसे वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है।

मिथुन राशि – जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। सार्वजनिक जीवन तथा सामाजिक जीवन में आज आपको कम सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां हो सकती हैं।

कर्क राशि – नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। वाणी पर संयम रखें। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। मन अशांत रहेगा।

सिंह राशि – किसी मित्र का आगमन हो सकता है। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। दांपत्यजीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे। आज परिजनों के साथ उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कन्या राशि – पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। पारिवारिक समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। संतान की समस्या उलझन में डालेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है।

तुला राशि – आज कार्य में सफलता और यश मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक राशि – आज का दिन शांति से व्यतीत करें। धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन होने से मन दुःखी होगा। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्‍थिति हो सकती है।

धनु राशि – थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। संतान के सम्बंध में समस्या आएगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मकर राशि – वाणी पर संयम रखना पड़ेगा। खुद में बदलाव की कोशिश करें। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। आर्थिक तंगी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। झगड़े विवाद होने की संभावना है।

कुंभ राशि – मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आपके मित्रों की मंडली में नए मित्र जुड़ेंगे। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। आज किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि – पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सर्तक रहें। वाद-विवाद से बचें। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। मित्रों से भेंट हो सकती है। पिता को स्वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com