Big News: इस देश के राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद नये राष्ट्रपति का हुआ चयन!

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस यानि एएनसी के नेता साइरिल रामफोसा को संसदीय मतदान में बृहस्पतिवार को देश का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। भ्रष्टाचार मामले में फंसे राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद रामफोसा को राष्ट्रपति बनाया गया है।


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नए राष्ट्रपति संसद में नामित किए गए एकमात्र उम्मीदवार थे और इस घोषणा का नेशनल एसेंबली में स्वागत किया गया है। हालांकि उनकी नियुक्ति पर वामपंथी इकोनॉमिक फ्रीडम फाइटर्स पार्टी के सदस्यों ने नाराजगी जताई है और वे मतदान से पहले कक्ष से बाहर चले गए।

जुमा पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उन पर भारतीय उद्यमी गुप्ता परिवार को गैरकानूनी तरीके से फायदा पहुंचाने का आरोप है। सहारनपुर में जोहानिसबर्ग पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया। जिसके बाद से अजय फरार हैं। इसी बीच सूचना है कि दक्षिण अफ्रीका की सरकार में मचे उथल पुथल के बीच एक बार फिर चर्चाओं में आए सहारनपुर के एनआरआई गुप्ता बंधु इन दिनों भारत में ही हैं।

पिछले कुछ दिनों में उन्होंने सहारनपुर और देहरादून में कई कार्यक्रमों में शिरकत भी की है। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा है कि वहां उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं। यही कारण है कि ऐसी आशंकाओं को काफी पहले ही भांपते हुए गुप्ता परिवार ने अपना ज्यादातर कारोबार साउथ अफ्रीका से हटाकर दूसरे देशों में शिफ्ट कर दिया था। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा के इस्तीफे के बाद यह माना जा रहा है कि वहां उनकी मुसीबतें बढ़ सकती हैं।

दरअसल करीब 25 साल पहले साधारण से परिवार से निकले अजय, अतुल और राजेश दक्षिण अफ्रीका में पहुंचकर अपना पूरा साम्राज्य स्थापित कर लिया। इसके पीछे उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। साउथ अफ्रीका में राष्ट्रपति जैकब जुमा से नजदीकियों के चलते गुप्ता परिवार करीब दो साल से विपक्ष के निशाने पर है।

यही कारण है कि करीब दो साल पहले एनआरआई अजय गुप्ता ने अपने बेटे की शादी का कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में करने की बजाय तुर्की में किया था। जबकि इससे पहले अपनी धाक के चलते अपनी भांजी की शादी के कई कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में किया था।

मगर आरोपों में घिरने के बाद उन्होंने वहां से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। यहां बता दें कि सहारनपुर सहित देश के सैकड़ों लोग दक्षिण अफ्रीका में समय समय पर गुप्ता बंधुओं के मेहमाननवाजी का लुत्फ उठा चुके हैं। यही नहीं उनके साम्राज्य और उनकी धाक यहां के लोग भी देख चुके हैं। यही कारण है कि गुप्ता बंधुओं पर आई मुसीबत पर सहारनपुर के लोग भी स्तब्ध हैं।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com