12 अक्टूबर 2017 गुरुवार का राशिफल: क्या कहते है आज आपके सितारे

12 अक्टूबर 2017 गुरुवार का राशिफल: क्या कहते है आज आपके सितारे

मेष (Aries): आज आपका दिन शुभ फलदायी है। लेकिन आज आपके विचारों में तेजी से बदलाव होता रहेगा। बेहतर रहेगा कि आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। कार्य के संदर्भ या किसी विशिष्ट कारण से यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है। बौद्धिक एवं तार्किक विचार विनिमय हो सकता है। किसी भी महिला के साथ विवाद में न उतरें।

वृषभ (Taurus): आज आपको अपने विचारों में स्थिरता बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। क्योंकि अर्निणय की मनोदशा के फलस्वरूप हाथ आए अवसर आज आप गवां सकते हैं। समझौता करने की वृत्ति रखोगे तो किसी से संघर्ष नहीं होगा। प्रवास का आयोजन टाल दीजिएगा। लेखक, कलाकार एवं सलाहकारों के लिए दिन बहुत अनुकूल है। किसी नए कार्य का प्रारंभ आज न करें।

मिथुन (Gemini): लक्ष्मीजी की कृपा से आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी रहेगा। सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति हो सकती है। परिजनों के साथ से आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पैसे के खर्च पर नियंत्रण रखें। उपहार मिलने से मन आनंदित होगा। निषेधात्मक विचारों को मन में न आने दें।

कर्क (Cancer): त्रिशंकु जैसी मनःस्थिति के कारण कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय आज न लें, ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिजनों से मनमुटाव के प्रसंग हो सकते हैं। पारिवारिक कार्यों पर व्यय हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। मन में अगर कोई भ्रांति हो तो स्पष्टता करनी आवश्यक है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानहानि एवं धनहानि से बचें।

सिंह (Leo): आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। मित्रों व महिला मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी सुंदर स्थल के पर्यटन की संभावना है। अनिर्णायक के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है, जिस कारण महत्त्वपूर्ण निर्णयों को टालने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार एवं आर्थिक लाभ के योग हैं।

कन्या (Virgo): आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारीवर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। व्यापार में लाभ एवं नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। पिता से लाभ होने की संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा।

तुला (Libra): व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से सहयोग कम ही मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा।

वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक बिताने की गणेशजी की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न करें। क्रोध पर संयम रखें। सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। खर्च के बढ़ जाने से आर्थिक संकट भी खड़ा हो सकता है।

धनु (Sagittarius): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मनोरंजन के प्रसंग से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के सहवास से आपको आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ प्रवास, पर्यटन का आयोजन हो सकता है। लेखनकार्य के लिए दिन बहुत अनुकूल है। साझेदारी से लाभ होगा।

मकर (Capricorn): व्यापार में विकास के लिए आज का दिन बहुत लाभकारी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते है। व्यवसाय में आप अपने आयोजन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। धन के लेनदेन में भी सफलता मिलेगी। व्यापार से संबंधित कार्यो में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग भी मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius): आपकी वाणी तथा विचारों में शीघ्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुड़ेंगे। लेखनकार्य से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पाचन न होने की व अजीर्ण जैसी बीमारियों से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन (Pisces): गणेशजी कहते हैं कि आज आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी दिखाई देगी। परिजनों के साथ विवाद में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी। धन तथा कीर्ति की हानि न हो इसका ध्यान रखें।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com