OMG: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने भाजपा के खिलाफ यह क्या कह डाला, जानिए आपभी!

देहरादून: शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि हिंदुओं का सबसे अधिक नुकसान किया है। यही नहीं अब तो संघ प्रमुख मोहन भागवत विवाह जैसे पवित्र संस्कार को संविदा बता रहे हैं।


संघ प्रमुख कहते हैं जो भारत में पैदा हुआ है वह हिंदू है। अब सवाल यह उठता है कि जो हिंदू विलायत में पैदा होगा तो क्या वह हिंदू नहीं होगा। शंकराचार्य सोमवार को यहां दयालबाग पुष्पांजलि एक्सटेंशन में पत्रकारों से वार्ता रहे थे। स्वामी स्वरूपानंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने से पहले भाजपा के नेता गोमांस के एक्सपोर्ट को देश की संस्कृति पर कलंक कहते थे।

अब क्या हो रहा हैए देश गोमांस का सबसे बड़ा निर्यातक है। क्या कलंक मिट गया। कश्मीर से धारा 370 हट गई। देश के युवाओं को रोजगार मिल गया। गरीब के खाते में पैसा आ गया। राम मंदिर बन गया। अब जनता जवाब मांगेगी। शंकराचार्य ने आसाराम बापू को आजीवन कारावास की सजा मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह तो कानून की ओर से दिया गया दंड है।

अभी धर्म का दंड को मिलना बाकी है। उनके बेटे नारायण स्वामी को भी किए सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब देश में बेवकूफ रहेंगे तब तक आसाराम जैसों का कारोबार चलता रहेगा। धर्म के नाम पर दुकान चलाने वालों पर तंज कसते हुए शंकराचार्य ने कहा कि चमत्कार दिखाकर जनता को भ्रमित करने वालों की पोल तो खुलती है लेकिन तब तक भोलीभाली जनता का नुकसान हो जाता है।

शंकराचार्य ने कहा कि अद्र्ध कुंभ को महाकुंभ का नाम देकर सरकार को जनता को ठगने की तैयारी कर रही है। सरकारी धन का दुरुपयोग होगा। किन्नरों के आखाड़े के प्रश्न पर शंकराचार्य ने कहा कि पहले यह तो सिद्ध हो किन्नर हिंदू या हैं नहींए कभी तो वे मुसलमान थे।

तमाम लोग ऐसे भी हैं जिन्हें जबरन किन्नर बना दिया गया है। शंकराचार्य ने ब्राह्मण समाज की वकालत करते हुए कहा कि सरकार का निशाना ब्राह्मण समाज पर है। सबको आरक्षण है लेकिन ब्राह्मण को नहीं है। पहले तो ब्राह्मण को चुनाव लडऩे को टिकट नहीं मिलेगा। किसी तरह टिकट पाकर वह जीत गया तो मंत्री नहीं बनाया जाएगा। सभार- अमर उजाला

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com