Accident :मुंबई और शिमला में सड़क हादसे में 17 की मौत, 25 घायल!

मुम्बई/ शिमला: मुंबई के यवतमाल जिले के नागपुर हाइवे पर सड़क दुर्घटना में करीब 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं शिमला ने भी यात्रियों से भरी बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी,जबकि 22 घायल हो गये।


मुंबई हादसा में कार और ट्रक के आपस में टकराने से हुआ है। इन दोनों वाहनों को देखने से ही लग रहा है कि यह टक्कर बेहद भीषण थी। गाड़ी की हालत इतनी बुरी है कि उसके परखच्चे उड़ गए। मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार पंजाब के रहने वाले कुछ लोग नांदेड़ के गुरुद्वारे में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। सभी लोग टवेरा गाड़ी में सवार थे।

अभी वह नागपुर.तुलजापुर हाईवे से गुजर ही रहे थे कि यवतमाल के कोसदनी घाट के पास उनकी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण यह दुर्घटना हुई है। इस दुर्घटना में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी मौत हुई है। हालांकि खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गईए जिसके बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग-छैला रोड पर चेतुधार के पास गजेड़ी में एचआरटीसी बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस करीब 300 फीट खाई में जा गिरी।

हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। एचआरटीसी की यह बस टिक्कर जा रही थी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों की संख्या 7 है यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

22 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से 17 घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है जबकि पांच घायल ठियोग अस्पताल में भर्ती हैं। ठियोग के डीएसपी रामलाल बंसल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com