Engagement Ceremony: बालीवुड से लेकर खेल जगत की हस्तियां मुकेश अंबानी के बेटे की एंगेजमेंट में पहुंची, देखिए तस्वीरें!

मुम्बई: देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की एंगेजमेंट शुक्रवार को श्लोका मेहता के साथ हुई। इसके बाद अंबानी परिवार ने अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलिवुड के कई बड़े सितारे ने शिरकत की और महफिल की शमां बांध दी।
एंगेजमेंट पार्टी में न सिर्फ बालीवुड बल्कि खेल जगत से भी जुड़ी कई हस्तियां पहुंची।

ऐश्वर्य राय बच्चन और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ पार्टी में पहुंचे। तीनों नीता अंबानी के साथ कैमरे में कैद हुई। आकाश श्लोका की एंगेजमेंट पार्टी में आलिया भट्ट ने भी अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले ऐक्टर शाहरुख खान भी पार्टी में पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान के साथ शरीक हुए।

पार्टी में रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और खास दोस्त अयान मुखर्जी के साथ नजर आए। रणबीर कपूर की फिल्म संजू इस समय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। ऐक्टर टाइगर श्रॉफ भी अपनी गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों फिल्म बागी 2 में साथ नजर आए थे। बॉलिवुड में धकधक गर्ल के नाम से मशहूर खूबसूरत ऐक्ट्रेस माधुरी भी एंगेजमेंट पार्टी में पहुंची।

पार्टी में उनके साथ उनके पति डॉक्टर श्रीराम नेने भी नजर आए। फिल्मी सितारों के अलावा खेल जगत के दिग्गजों ने भी पार्टी की रौनक बढ़ाई। सचिन तेंडुलकर पत्नी अंजलि के साथ आकाश की एंगेजमेंट पार्टी में पहुंचे। ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी एंगेजमेंट पार्टी में ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और आदित्य रॉय कपूर के साथ देखी गईं।

बॉलिवुड इंडस्ट्री के सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार करण जौहर और ऐक्ट्रेस काजोल भी आकाश अंबानी की एंगेजमेंट पार्टी में एक साथ दिखे। बॉलिवुड के सबसे स्मार्ट ऐक्टर्स में शुमार अनिल कपूर का ट्रेडिशनल ड्रेस वाला लुक पार्टी में देखने लायक था। अनिल कपूर हाल में ही रेस 3 में सलमान के साथ नजर आए थे। टीवी दुनिया की क्वीन एकता कपूर ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। एकता पिंक कलर के ड्रेस में बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

ऐक्ट्रेस विद्या बालन ने एंंगेजमेंट पार्टी में शिरकत की एंगेजमेंट पार्टी में रेड शूट में पहुंचे सोनू निगम भी कैमरे में कैद हुए। ऐक्ट्रेस जैकी श्रॉफ के स्टाइलिश लुक ने पार्टी में सबकी नजरों को अपनी ओर खींचा। मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता से हुई। ऑस्कर पुरस्कार विजेता एआरे रहमान ने भी पार्टी में शिरकत की।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com