16 जनवरी 2018, मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस पर आपनी कृपा करेंगे बजरंगबली

16 जनवरी 2018, मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस पर आपनी कृपा करेंगे बजरंगबली

मेष (Aries): व्यावसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयो पर चर्चा होगी। आपके किसी परियोजना को सरकारी लाभ प्राप्त होने की संभावना है। कार्यालय से जुड़े कार्य के लिए प्रवास के भी योग हैं।16 जनवरी 2018, मंगलवार का राशिफल: जानिए आज किस पर आपनी कृपा करेंगे बजरंगबली

वृष (Taurus): आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। व्यापारी अपने व्यापार में धन लगाकर नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे और भविष्य के लिए योजना भी बना पाएंगे। विदेशगमन की संभावना भी है। 

मिथुन (Gemini): क्रोध से हानि हो सकती है। बीमार व्यक्ति नई चिकित्सा या आपरेशन से हो सके तो बचें। बदनामी न हो इसका ध्यान रखें। कम बोलकर वाद-विवाद या मनमुटाव दूर कर सकेंगे। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। 

कर्क (Cancer): संवेदनशीलता और प्रेम की भावना से हरा-भरा मन आज विपरीत लिंगीय पात्रों की तरफ अधिक आकर्षित होगा। मौज-शौक की वस्तुएं नए वस्त्राभूषण तथा वाहन वगैरह की खरीदारी होगी। 

सिंह (Leo): दैनिक कार्य विलंब से पूरे होंगे। परिश्रम तो अधिक करेंगे परंतु फल कम मिलेगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार मिल सकता है। 

कन्या (Virgo): पेट की गड़बडी से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। अचानक धन खर्च हो सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलाप होगा। 

तुला (Libra): मन में तरह-तरह के विचार आते रहेंगे। माता और स्त्रीवर्ग सम्बंधी चिंता सताएगी। आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। समय से भोजन और पर्याप्त नींद न आने के कारण शरीर में अस्वस्थता अनुभव करेंगे। 

वृश्चिक (Scorpio): आज आपके लिए लाभदायी दिन है। आर्थिक लाभ होने के साथ-साथ भाग्य में भी लाभ होगा। स्नेहीजनों के साथ सम्बंधों में प्रेम की अधिकता रहेगी। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय शुभ है। 

धनु (Sagittarius): विदेश व्यापार से लाभ होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्य कर सकेंगे। स्नेहीजनों और मित्रों से मिलन आनंदित करेगा। आर्थिक लाभ होगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। 

मकर (Capricorn): स्वास्थ्य सम्बंधी शिकायत रहेगी। मन में उचाट अनुभव करेंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे धनखर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। 

कुंभ (Aquarius): मांगलिक कार्य और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। संतानों का शुभ समाचार मिलेगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। 

मीन (Pisces): अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करिएगा। प्रवास हो सकता है। मध्याह्न के बाद कार्यालय का वातावरण अनुकूल होगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार के सम्बंध में कहीं दूर जाना पड़े ऐसी संभावना है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com