23 अक्टूबर 2021 का राशिफल:- जानिए आज का अपना राशिफल….

आजकल लोग राशिफल देखते हैं और अपने दिन की शुरुआत करते हैं। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं आज का यानी 23 अक्टूबर का राशिफल।

 23 अक्टूबर का राशिफल-

मेष: कार्यस्थल पर आप बहुत ऊर्जावान रह सकते है। आप अपने काम में अत्यधिक सफल होंगे। कुछ खास होने वाला है। आपको बड़े लाभ मिल सकते हैं और आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे मिलने का आपको इंतज़ार था।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कहीं बाहर यात्रा का योग बनते हुए नज़र आ रहे है। परिवार के किसी सदस्य के साथ मंदिर में दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। आज प्रेम में भी सब कुछ बहुत अच्छा है और लेकिन किसी खास दोस्त से लड़ाई हो सकती है।

मिथुन: आज बहुत शुभ होने वाला है। पैसों के मामले में आपका कार्य नहीं रुकेगा। अचानक धन लाभ होने के आसार है। घर से बाहर जाने से पहले भगवान के दर्शन करें। प्रेम में सब मंगलमय है।

कर्क: आज का दिन आपको लाभ दिलाने वाला होने वाला है। व्यापारी वर्ग का रूका हुआ कार्य आज तेजी के साथ आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।आज किसी महत्वपूर्ण मामले में, कार्य में सफलता मिल सकती है।

सिंह: आज किसी दूसरे शहर की यात्रा करने के अवसर बन रहे है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम में सब मंलगमय है। व्यापर में भी लाभ होगा।

कन्या: आज अत्यधिक आशावादी न बनें और सतर्क रहने का कोशिश करें। तीव्र प्रगति के बावजूद आज आपको धीरे-धीरे आगे बढ़ने और व्यवस्थित रूप से कार्य करने की जरूरत है। आज प्रेम में कुछ ठीक नहीं है आपको अपने खास को समय देना होगा।

तुला: किसी कार्य को खुद करेंगे तो अच्छा रहने वाला है। दूसरों के निर्देशों को मानते हुए कार्य न करें। दिन सामान्य है। किसी खास व्यक्ति से मिलने के आसार हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम में अनबन है।

वृश्चिक: आज आप अपने ऑफिस का कार्य अच्छी तरह से पूरा कर सकते है। आपके दोस्तों से सहयोग मिलने की उम्मीद है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। आज प्रेम में सब मंगलमय है।

धनु: आज आपके दुश्मनों की संख्या बढ़ सकती है और वह आपको हानि पहुंचा सकते हैं। आज व्यवसाय लाभदायक होने वाला है। इसी के साथ परिवार के साथ जीवन सुखमय रहेगा। आज यात्रा और भ्रमण ना करें। आज प्रेम में अनबन हो सकती है।

मकर: आज आपको कारोबार में लाभ मिलने वाला है। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें निरंतर परिवर्तन होगा। स्वभाव में उदासीनता छाई रहेगी। मुमकिन है कि आप अपने घर में या उसके आस-पास आज कुछ बड़े परिवर्तन करें।

कुम्भ: कामकाज की वजह से सम्मान मिलने का योग बन रहा है। पार्टनर से सहयोग ओर लाभ की प्राप्ति होगी। सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें।

मीन: कार्य स्थल पर सकारात्मक और सहायक विकास होने वाली है। आप लाभ के लिए तत्पर हैं। लंबे वक़्त से लंबित पड़ा वांछित काम पूरा होगा। यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं तो आप अपने कोशिशों को आगे बढ़ाने वाले है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com