बीएसएफ ने किया कुछ ऐसा कि लाहौर को देखने होगा हर दम #तिरंगा

नई दिल्ली: अब पाकिस्तान के लाहौर से बैठे- बेठे ही अटारी-वाघा सीमा पर लगाया गया भारतीय #तिरंगा साफ दिख सकेगा। रविवार को देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। अटारी सीमा से लाहौर की दूरी लगभग 20 किमी है। तिरंगा लगाने वाली कंपनी का दावा कि यह लाहौर से दिखाई देगा। वहीं पाकिस्तान ने इस लेकर कहा है कि इसके माध्यम से भारत जासूसी कर सकता है लेकिन भारत ने ऐसी किसी भी आशंका से इन्कार किया है।

55 टन के पोल पर फहराए गए इस तिरंगे की ऊंचाई 360 फुट है और तिरंगे का वजन 100 किलो है। अब यह लिम्का बुक में दर्ज होगा। तिरंगे को फहराने की रस्म निकाय मंत्री अनिल जोशी, बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल, डीआइजी जेएस ओबराय, आइजी दिल्ल्ी हेडक्वार्टर सुमेर सिंह और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमल शर्मा ने अदा की।
बीएसएफ के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। यह तिरंगा अटारी सीमा पर नोमेन लैंड से 150 मीटर दूर पंजाब टूरिज्म विभाग के सूचना केंद्र के बाहर स्थापित किया गया है। नगर सुधार ट्रस्ट ने 3.50 करोड़ रुपये से बजाज इलेक्ट्रिकल की सहयोगी कंपनी भारत इलेक्ट्रिकल होशियारपुर से इसे तैयार कराया है। 110 मीटर लंबे पोल को खड़ा करने के लिए मुंबई से विशेष सात ट्रालों पर स्पेशल क्रेन मंगवाई गई थी।
क्रेन ने पोल लगाने का 78 लाख रुपये किराया लिया है। तीन साल तक राष्ट्रीय ध्वज की देखरेख भारत इलेक्ट्रिकल कंपनी करेगी। लाइट के लिए 65.65 फुट ऊंचे तीन पोल लगाए गए हैं। हर पोल पर 500-500 वाट के 12 बल्ब लगाए गए हैं।
पाक की आपत्ति के बाद बदली थी जगह
पाकिस्तान भारतीय ध्वज को फहराये जाने पर आपत्ति उठाई है। पाक ने भारत पर इस तरह के ध्वज को फहराये जाने पर जासूजी का आरोप लगाया है।
देश में कई तिरंगे लगाये हैं जिनकी ऊंचाई बहुत है।
रांची , पहरी मंदिर 293 फुट
हैदराबाद , संजीविणा पार्क 291 फुट
रायपुर, तीलाबंधा झील के पास 269 फुट
फरीदाबाद , टाउन पार्क 250 फुट
पुणे , कटराज झील के पास 237 फुट
भोपाल मंत्रालय के बाहर 235 फुट
दिल्ली , सेंट्रल पार्क 207 फुट
लखनऊ ,जेनेश्वर मिश्रा पार्क 207 फुट
अमृतसर, अमृत आनंद बाग 170 फुट

इस बारे में बीएसएफ के आईजी मुकुल गोयल ने कहा कि अटारी सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा लहराना बीएसएफ के लिए भी गर्व की बात है। दुनिया भर से देशभक्ति का जज्बा लेकर लोग यहां रिट्रीट सेरेमनी देखने आते है। देश की शान तिरंगा उनके बीच देशभक्ति का जज्बा भरने का काम करेगा।

सभार- नई दुनिया

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com