27 जनवरी 2018, शनिवार का राशिफल: आज इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है अहम मोड़

27 जनवरी 2018, शनिवार का राशिफल: आज इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है अहम मोड़

मेष (Aries): परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालेंगे। वाणी पर नियंत्रण नहीं होने से किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़ा कर बैठने की संभावना है। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। मन की उदासी आप में नकारात्मक विचार ला सकती है।27 जनवरी 2018, शनिवार का राशिफल: आज इन राशि वालों के जीवन में आ सकता है अहम मोड़

वृष (Taurus): गणेशजी कहते हैं कि विचारों की दृढ़ता के साथ आप सावधानीपूर्वक काम करेंगे। व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। अपनी कलात्मक समझ को निखार सकेंगे। वस्त्र, आभूषण, सौंदर्य प्रसाधनों और मनोरंजन के पीछे खर्छ होगा। 

मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आपकी वाणी या व्यवहार आज किसी के साथ गलतफहमी पैदा कर सकते हैं। संबंधियों के साथ खूब संभलकर रहना उचित होगा। बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान-प्रतिष्ठा को लेकर आज सतर्क रहें।

कर्क (Cancer): आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए उत्तम दिन है। व्यापार-धंधे में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के स्त्रोतों में वृद्धि होने से आप खूब आनंद और संतोष की भावना अनुभव करेंगे। मित्र, पत्नी, पुत्र आदि की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। 

सिंह (Leo): आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक और मानसिकरूप से अस्वस्थता और व्यग्रता का अनुभव हो सकता है। क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव की संभावना है। परंतु मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। 

कन्या (Virgo): आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रेम और धिक्कार की राग-द्वेष जैसी भावनाओं को छोड़कर समतापूर्वक व्यवहार करने का आज दिन है। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने का योग है। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होने की भी संभावना है। 

तुला (Libra): आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद संध्या के समय किसी से बहस न हो जाए इसलिए आपनी वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। 

वृश्चिक (Scorpio): बौद्धिक कार्यों को करने के लिए तथा जनसंपर्क बनाए रखने के लिए दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे। 

धनु (Sagittarius): शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होइएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। 

मकर (Capricorn): आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा। किसी भी कार्य में शीध्र निर्णय लीजिएगा। 

कुंभ (Aquarius): आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि संभव है। संपत्ति विषयक दस्तावेज करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों के लिए दिन मध्यम है। 

मीन (Pisces): आज का दिन आपके स्वार्थी व्यवहार को तिलांजलि देकर अन्यों के विषय में विचार करने के लिए गणेशजी सूचन करते हैं। घर, कुटुंब तथा व्यावसायिक क्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से वातावरण आपके पक्ष में रह सकता है। वाणी पर संयम रखने से आप विवाद तथा मनदुःख को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com