OMG! यहां मिला 15 करोड़ साल पुराना मगरमच्छ का अंडा, पढि़ए पूरी रिपोर्ट

पुर्तगाल: पुर्तगाल में मगरमच्छ के अंडों का अब तक का सबसे पुराना जीवाश्म मिला है। शोधकर्ताओं ने इसे तकरीबन 152 मिलियन वर्ष यानि 15.20 करोड़ वर्ष पहले का बताया है। विशेषज्ञों का मानना है कि आज की तुलना में लाखों-करोड़ वर्ष पहले मगरमच्छ की कई विशिष्ट प्रजातियां अस्तित्व में थीं।


नोवा यूनिवर्सिटी लिस्बन के जीवाश्म वैज्ञानिकों के मुताबिक करोड़ों वर्ष पुराने ये अंडे क्रोकोडायलोमॉफर्स नामक समूह के हैं। इसे मगरमच्छ प्रजाति का करीबी माना जाता है। इसकी लंबाई तकरीबन दो मीटर तक होती थी। शोधकर्ता जोआओ रुसो ने बताया कि यह समूह जुरासिक काल के अंतिम चरण में अस्तित्व में आया था।

मगरमच्छ के अंडों का अब तक का यह सबसे पुराना साक्ष्य है। रुसो ने अंडों के विश्लेषण के आधार पर इसकी पुष्टि की है। अंडों के अवशेष चट्टानों के बीच पाए गए हैं। पुर्तगाली शोधकर्ताओं ने दो तरह के अंडे मिलने की बात कही है। इससे मगरमच्छ की अन्य प्रजातियों के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com