अभी-अभी तय हुआ राजनाथ सिंह होंगे यूपी ने नये मुख्यमंत्री !

लखनऊ: गोवा में जीत के बाद पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा का मुख्यमंत्री बनाया गया। अब इस बात को लेकर यूपी में भी कयास लगाया जाने लगा हैकि उत्तर प्रदेश की कमान भी एक वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री को सौंपी जा सकती है। मुख्यमंत्री के रूप में वैसे तो कई नाम मीडिया में उछल रहे हैं लेकिन भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच उत्तर प्रदेश की कमान राजनाथ सिंह को सौंपने पर शायद सहमति बन चुकी है। ऐसा उनकी वरिष्ठता और पूर्व अनुभव के मद्देनजर किया जा रहा है लेकिन इसी के साथ भाजपा इस बात का भी विचार कर रही है कि उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री भी नियुक्त किए जाएं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की समस्याओं का समाधान मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे।

वह उत्तर प्रदेश के विकास में अनुभव की कमी को हरगिज आड़े नहीं देना चाहती। भाजपा की कोशिश इस बहाने ब्राह्मणों और पिछड़ी जाति के लोगों को खुश रखने और उन पर पकड़ बनाए रखने की है। कोयंबटूर में संघ के पदाधिकारियों की सहमति के बाद भाजपा अपने इस निर्णय को अमली जामा पहना सकती है।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा की बैठक बुधवार से कोयंबटूर में शुरू हो रही है। संघ के कई बड़े पदाधिकारी आज से ही वहां पहुंच गए हैं मुख्य बैठक तो 19, 20 और 21 मार्च को होनी है जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राष्ट्रीय संगठन मंत्री और कुछ अन्य पदाधिकारियों को भाग लेना है। इस बैठक में संघ के सभी 40 अनुषंगी संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, संगठनमंत्री और महामंत्री भाग लेंगे। संघ के विभाग प्रचारक, प्रांतीय प्रचारक, क्षेत्र प्रचारक, राष्ट्रीय पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य भी शिरकत करेंगे।

बैठक में सहभागिता करने के लिए संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल भी कोयंबटूर पहुंच गए हैं। जो संघ की ओर से भाजपा के समन्वयक हैं। भाजपा सूत्रों की मानें तो भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल बुधवार को पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री के लिए संभावित नामों पर विचार करने के लिए कोयंबटूर पहुंच जाएंगेए जहां वे संघ के समक्ष भाजपा का निर्णय रखेंगे। समझा जा रहा है कि संघ के इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चयन को हरी झंडी मिल सकती है।

बुधवार को मणिपुर में सरकार के शपथग्रहण और गोवा में विधायकों के फ्लोर टेस्ट के बाद 19 को अमित शाह भी कोयंबटूर बैठक में जा सकते हैं। ऐसे में बहुत कुछ संभव है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल का शपथग्रहण 18 मार्च को या 22 मार्च के बाद हो। वैसे इस बात के पूरे आसार हैं कि राजनाथ सिंह ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे। दो उप मुख्यमंत्री कौन होंगे इस पर अभी भाजपा में मंथन जारी है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com