28 मई 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन..

मेष — आध्यात्मिक भाव से आनन्द मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। धन प्राप्ति के मार्ग सुलभ होंगे। कठिन समय में लोगों से मदद मिलेगी। बेवजह तनाव पालने से बचें। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ — अतीत में आपके द्वारा कही हुयी कोई बात सत्य साबित होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। कोई पुराना शौक पूरा करने की इच्छा मन में जागृत होगी। फोन पर या वीडियो कॉल के माध्यम से रिश्तेदारों से बात होगी।

मिथुन — किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति होगी। कारोबार की गति बढ़ाने का प्रयास करेंगे। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनन्द उठायेंगे। लेकिन आज सेहत को लेकर लापरवाही न करें। सुबह-शाम व्यायाम करना न भूलें।

कर्क — यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। मन में काल्पनिक विचार आयेंगे। जॉब में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। अपेक्षानुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होंगे। दिन सुखपूर्वक बीतेगा। विरोधियों को लेकर सतर्क रहें।

सिंह — शरीर में थकान और दर्द की शिकायत हो सकती है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। विदेश में जॉब करने वाले लोगों को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में दूरियाँ न आने दें।

कन्या —  बेरोजगारी दूर हो सकती है। कुछ नया कार्य करने का प्लान बनायेंगे। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। प्रेमी जन आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपकी आय अच्छी रहेगी।

तुला — किसी विवाद को खत्म करने के लिये समय बेहतर है। धर्म-कर्म में रुचि जागृत होगी। पिता का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जॉब में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगी।

वृश्चिक — विदेशी निवेश के साथ आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कीमती वस्तुओं को सम्भाल कर रखें। घर में तनाव और अशान्ति रहेगी। सरकारी कार्यों में विलम्ब हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों की तकलीफ बढ़ेगी।

धनु — अनावश्यक खर्च होने के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ने के नये रास्ते निर्मित होंगे। किसी मशीनी उपकरण में खराबी आ सकती है। बॉस से सम्बन्ध अच्छे रखने का प्रयास करें। अति आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।

मकर — जीवनसाथी के प्रति मन में प्रेम और समर्पण बढ़ेगा। कानूनी अड़चनों का समाधान हो सकता है। कारोबार में कुछ समस्या आ सकती है। पुराने किसी रोग को लेकर चिन्ता रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।

कुम्भ — प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। रचनात्मक कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रणय सम्बन्धों में नवीनता का एहसास होगा। कोई शुभ सूचना मिलेगी। कुल मिलाकर दिन काफी अच्छा बीतेगा।

मीन — सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। परिजनों के व्यवहार से सन्तुष्ट नहीं रहेंगे। कोई नयी पुस्तक पढ़ने का विचार बनेगा। ऑफिस का माहौल हल्का रहेगा। दिल की बात बताने से पहले कई बार सोच लें। कमीशन से जुड़े कार्यों से लाभ हो सकता है।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com