3 फीट बड़े केकड़े को देखकर रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

3 फीट बड़े केकड़े को देखकर रह जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

समुद्री खानों में केकड़ा सबसे पसंदीदा व्यंजन है। केकड़ा तंदूरी, केकड़ा करी और केकड़ा सूप भारत में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है लेकिन 3 फिट का केकड़ा अगर सामने आ जाए तो क्या खाने की सोचेंगे आप।
 दरअसल एक वीडियो सामने आया है जिसमें 3 फीट का केकड़ा दिख रहा है। जिसका वजन करीब 8 पौंड है। यह केकड़ा सीधे पेड़ों पर चढ़ जाता है और अपने जबड़े से जकड़ कर रखता है। अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के जीव वैज्ञानिक मार्क लैडरे ने ये वीडियो जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह भारी भरकम केकड़ा एक पक्षी को निशाना बनाता है।

केकड़ा पहले पक्षी को अपने कब्जे में लेता है। इस दौरान पक्षी लगातार तड़पता रहता है तभी केकड़ा उसके दोनों पंखों को तोड़ देता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। 
 

लैडर ने बताया कि इस पक्षी के मरने के 20 मिनट बाद ही 5 केकड़े और आ गए।  उन्होंने 2016 में इस वीडियो को शूट किया। लैडर ने करीब 2 महीने तक मध्य हिंद महासागर में केकड़ों पर रिसर्च किया।
 
English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com