अनुराग ने बात करते हुए कहा – ‘सभी को प्यार करने का अधिकार है। मैं प्यार की बहुत कद्र करता हूं फिर चाहे उम्र 90 साल की ही क्यों न हो? मैं टूटे दिल को लेकर समय बर्बाद नहीं करना चाहता। बॉलीवुड में कई सारे ऐसे गाने हैं टूटे दिल के ऊपर बने हैं मैं घुंघरू की तरह बजता ही रहा हूं। मैं टूटे दिल की बजाय दोबारा प्यार में पड़ने पर यकीन रखता हूं।’
आपको बता दें, अनुराग कश्यप की उम्र 45 साल है जबकि शुभ्रा शेट्टी महज 23 साल की हैं। इन दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत साल 2015 से हुई थी जब अनुराग और कल्कि अलग हो गए थे। हालांकि अलग होने के बाद भी कल्कि और अनुराग एक दूसरे से बात करते रहते हैं। यहां तक की हाल ही में यह दोनों एक साथ इंटरव्यू देते हुए दिखाई दिए थे।