30 जनवरी 2018, का राशिफल: आज ये राशि वाले लोग रहें थोड़ा संभलकर....

30 जनवरी 2018, का राशिफल: आज ये राशि वाले लोग रहें थोड़ा संभलकर….

मेष (Aries): किसी नए कार्य को प्रारंभ करने के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल रहेगा। आज सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। अधिकारीगण आप पर प्रसन्न रहेंगे। दोपहर के बाद मन अशांत रह सकता है।  30 जनवरी 2018, का राशिफल: आज ये राशि वाले लोग रहें थोड़ा संभलकर....वृषभ (Taurus): आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी है। मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ मुलाकात आनंदप्रद रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीता सकते हैं, ऐसा गणेशजी बताते हैं। 

मिथुन (Gemini): आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्रों एवं सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आपको आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें। 

कर्क (Cancer): आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है मानसिक चिंता रहेगी। वाणी और वर्तनी पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याह्न के बाद स्थिति बदलेगी। 

सिंह (Leo): प्रातःकाल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आपको मिलेंगे। मित्रों के शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मानसिक चिंता रहेगी। 

कन्या (Virgo): परिजनों के साथ आपका संबंध प्रेमभरा रहेगा। मित्रों और स्वजनों से उपहार मिल सकता है। व्यवसाय में अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। मध्याह्न के बाद आपकी वाणी और व्यवहार से कुछ परेशानी हो सकती है। मित्रों से लाभ होगा। 

तुला (Libra): सुबह मन चिंताग्रस्त रह सकता है। शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य रहेगा। व्यवसाय में आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न रह सकते हैं। संतान के साथ मतभेद हो सकता है परंतु मध्याह्न के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा। पदोन्नति हो सकती है। 

वृश्चिक (Scorpio): स्वास्थ्य नरम रह सकता है। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। पेट में तकलीफ हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलिएगा। 

धनु (Sagittarius): प्रातःकाल के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे। पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे परंतु मध्याह्न के बाद आपके मन में नकारात्मक विचारों की भावनाओं से भारीपन का अनुभव होगा। 

मकर (Capricorn): बातचीत करते समय क्रोध पर संयम बरतने के लिए गणेशजी कहते हैं। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ मिलेगा। वाहनसुख मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। 

कुंभ (Aquarius): कला के प्रति आज आपकी विशेष अभिरुचि रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याह्न के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। 

मीन (Pisces): विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। जमीन, मकान संपत्ति विषयों में चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। अपच की शिकायत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकूल नहीं है इसलिए संभव हो तो आज यात्रा से दूर रहें। 

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com