30 नवंबर को लगेगा इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण

इस महीने साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। जी हाँ, और बताया जा रहा है यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं चंद्र ग्रहण तिथि व समय। इस महीने में चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा को यानी 30 नवंबर, सोमवार को लगेगा।

ग्रहण प्रारम्भ: 30 नवंबर दोपहर 1:04 बजे।

ग्रहण मध्यकाल: 30 नवंबर दोपहर 3:13 बजे।

ग्रहण समाप्त: 30 नवंबर शाम 5:22 बजे।

चंद्र ग्रहण का असर – ज्योतिषों का कहना है यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने वाला है। इसका असर वृषभ राशि और रोहणी नक्षत्र में पड़ेगा। इसके अलावा इसका असर लगभग सभी राशियों पर भी हो सकता है।

सूतक काल – आप जानते ही होंगे हर ग्रहण का एक सूतक काल होता है, जिसमें ईश्वर का ध्यान व मंत्र जप करने का विधान होता है। वहीं इस बार जो चंद्र ग्रहण लग रहा है उसमे सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि ये उपच्छाया ग्रहण है।

उपच्छाया ग्रहण क्या होता है- कहते हैं जो चन्द्रग्रहण आंखों से नहीं देखे जाते, उनका धार्मिक महत्व नहीं होता है। केवल उपच्छाया वाले चन्द्रग्रहण आंखों से देखे नहीं जाते इसीलिए उनका उन्हें पंचांग में शामिल नहीं किया जाता है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि जानकारों का कहना है भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, प्रशांत महासागर और एशिया में यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा।

वर्ष 2020 के ग्रहण – पहला ग्रहण : 10 जनवरी, चंद्र ग्रहण।

– दूसरा ग्रहण : 5 जून, च्रद्र ग्रहण।

– तीसरा ग्रहण : 21 जून, सूर्य ग्रहण।

– चौथा ग्रहण : 5 जुलाई को, चंद्र ग्रहण।

– पांचवा ग्रहण : 30 नवंबर को, चंद्र ग्रहण।

– छठा ग्रहण : 14 दिसंबर को, सूर्य ग्रहण।

English News

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com